भारत की स्टार खिलाड़ी ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तानी कप्तान को दिया खास तोहफा

फातिमा सना
स्मृति मंधाना, श्रेयंका पाटिल और फातिमा सना (photo credit: instagram/fatima_sana14,,shreyanka_patil31)

Shreyanka Patil gives gift to Pakistan captain Fatima Sana: यूएई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई और कुछ ऐसा ही हाल पाकिस्तान का भी रहा। भले ही टीम इंडिया टूर्नामेंट में दिल नहीं जीत सकी, लेकिन टीम की स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल दिल जीतने में पीछे नहीं रहीं। श्रेयंका ने पाकिस्तान की टी20 कप्तान फातिमा सना को खास तोहफा दिया, जिसकी तारीफ फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है। आपको बताते हैं कि वह खास तोहफा क्या है।

श्रेयंका ने दिया फातिमा सना को खास तोहफा

श्रेयंका ने कप्तान फातिमा सना को अपनी बनाई हुई एक पेंटिंग तोहफे के तौर पर दी, साथ ही प्यारा संदेश भी लिखा कि वो करिए जो आपको पसंद हो। फातिमा ने पेंटिंग की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि खूबसूरत गिफ्ट और संदेश के लिए शुक्रिया श्रेयंका।

फातिमा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/fatima_sana14)
फातिमा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/fatima_sana14)

श्रेयंका ने भी फातिमा की शेयर की गई तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर किया और उनके बारे में लिखा, "आप प्यारी हैं फातिमा। दोबारा मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।" आपको बता दें कि हाल ही में फातिमा सना ने अपने पिता को खोया है, जिसकी वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाई थीं, क्योंकि उन्हें टूर्नामेंट के बीच से ही स्वदेश वापस लौटना पड़ा था।

श्रेयंका ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)
श्रेयंका ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)

सेमीफाइनल में नहीं पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलकर टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगज किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया को 58 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। फिर टीम इंडिया ने दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला और इस मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद, हरमनप्रीत कौर की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 82 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि, करो या मरो वाले मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इस हार के साथ टीम इंडिया का खेल खत्म हो गया था और उसे पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की दुआ करनी थी। लेकिन न्यूजीलैंड ने आसानी से जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान के साथ-साथ भारत को भी बाहर कर दिया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications