'मिस यू...',श्रेयांका पाटिल को सताई खास शख्स की याद, गिटार बजाकर बयां की अपनी फीलिंग्स

श्रेयांका पाटिल
श्रेयांका पाटिल की तस्वीर (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)

Shreyanka Patil Instagram story: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार खिलाड़ी श्रेयांका पाटिल पिछले कुछ समय से अपनी इंजरी से जूझ रही हैं। जिसकी वजह से वह महिला प्रीमियर लीग में भी नहीं खेलीं। लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब नजर आ रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से वह ट्रोल भी हो चुकी हैं। ट्रोलिंग के बाद भी श्रेयांका पाटिल अपनी पोस्ट के जरिए फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। फैंस श्रेयांका पाटिल की खूबसूरती के इतने दीवाने है कि उन्होंने श्रेयांका पाटिल को नेशनल क्रश घोषित कर दिया है। इसी बीच श्रेयांका पाटिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह गिटार बजाकर अपने खास शख्स के प्रति फीलिंग्स को बयां कर रही हैं। आपको दिखाते हैं श्रेयांका पाटिल की इंस्टाग्राम पोस्ट।

Ad

श्रेयांका पाटिल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक स्टोरी

श्रेयांका पाटिल ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गिटार बजाती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल श्रेयांका पाटिल ने अपनी इस स्टोरी को जेमिमा रॉड्रिग्स को डेडिकेट किया है, और उन्ही की याद में वे गिटार बजाकर अपनी फीलिंग्स को बयां कर रही हैं, गिटार से वह बहुत ही प्यारी धुन कुछ- कुछ होता है। जेमिमा ने भी इस वीडियो पर प्यार दिखाते हुए श्रेयांका पाटिल की स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

श्रेयांका पाटिल और जेमिमा की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/shreyanka_patil31,jemimahrodrigues)
श्रेयांका पाटिल और जेमिमा की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/shreyanka_patil31,jemimahrodrigues)

श्रेयांका पाटिल महिला क्रिकेट टीम की अन्य खिलाड़ियों के साथ बहुत ही अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं, चाहें वह स्मृति मंधाना हो या फिर जेमिमा रोड्रिगेज। अन्य खिलाड़ियों के मस्ती करते हुए भी श्रेयांका पाटिल के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें अन्य खिलाड़ियों के साथ उनकी बॉडिंग साफ नजर आती है।

Ad

डांस की भी शौकीन हैं श्रेयांका पाटिल

बता दें कि श्रेयंका पाटिल आरसीबी की अहम गेंदबाजों में से एक हैं, और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, कभी डांस तो कभी जिम के फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। स्पिन गेंदबाज की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब चार मिलियन फॉलोअर्स हैं। श्रेयांका पाटिल को डांस करने का भी काफी शौक है, उनके डांस के कई वीडियोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications