टीम इंडिया के ऊपर उल्टा पड़ गया गेंद बदलने का दांव, फिर अंपायर से भिड़ गए कप्तान शुभमन गिल; मैदान पर मचा बवाल

Shubman Gill, Team India, Lord
गेंद बदलने के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें (Pc: Jio Hotstar SS)

Shubman Gill Unhappy With Umpire: लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन के खेल में ज्यादा कुछ मजेदार देखने को नहीं मिला था। इंग्लैंड की धीमी बल्लेबाजी की वजह से फैंस भी बोर हो गए थे। लेकिन दूसरे दिन के खेल के पहले ही सेशन में मैदान पर काफी कुछ दिलचस्प देखने को मिला। सबसे पहले इंडियन फैंस ने जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। इसके बाद एक वाकये ने फैंस का ध्यान खींचा, जब कप्तान गिल शुभमन गिल गेंद बदलने को लेकर अंपायर से बहस करते नजर आए। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

Ad

गेंद बदलकर बुरी फंसी टीम इंडिया!

बता दें कि गेंद बदलने के लिए शुभमन गिल ने ही अंपायर से कहा था। इसके बाद 90.4 ओवरों के बाद गेंद को चेंज किया गया। इस दौरान अम्पायर्स ने भारतीय टीम को जो गेंद दी, उससे मेन इन ब्लू का खेमा खुश नहीं था। इसी वजह से गिल का अंपायर पर गुस्सा फूटा और वो उनसे बहस करते हुए भी नजर आए।

आप भी देखें ये वीडियो:

Ad

गौरतलब हो कि दिन के शुरुआत में भारत के पास जो गेंद थी, उससे काफी हलचल देखने को मिली थी। यही वजह रही कि बुमराह ने पहले सेशन की शुरुआत में ही तीन विकेट झटक दिए थे। इस गेंद से अब उतनी ज्यादा स्विंग देखने को मिल रही। इससे तो यही लगा कि भारत का गेंद बदलने का फैसला उसके लिए सही नहीं रहा।

99वें ओवर में फिर से बदली गई गेंद

हालांकि, गिल के चेहरे पर फिर से स्माइल उस समय देखने को मिली, जब 99वें ओवर के बीच अंपायर ने फिर से गेंद को बदलने का फैसला लिया। इस बार भारत को जो गेंद दी गई, गिल उसकी शेप से खुश नजर आए हैं। अब ये देखना होगा कि टीम इंडिया इस गेंद से कितनी जल्दी इंग्लैंड के बाकी तीन विकेट हासिल कर पाती है। इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स क्रीज पर डटे हुए, दोनों एक बीच 50 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। इंग्लिश टीम अब तेज गति से रन बना रही है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications