Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 3rd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, केएल राहुल अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे; भारत का स्कोर 145/3

IND vs ENG 3rd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, केएल राहुल अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे; भारत का स्कोर 145/3

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 11, 2025 23:16 IST

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में है। मैच के दूसरे दिन के सभी अपडेट जानने के लिए हमारे ब्लॉग पर क्लिक करें।

topic-thumbnail

23:16 (IST)11 JUL 2025

कल फिर होगी मुलाकात, शुभ रात्रि

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन की हमारी लाइव कवरेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। हम तीसरे दिन के पल-पल की अपडेट लेकर फिर कल आपके साथ जुड़ेंगे। शुभ रात्रि

23:15 (IST)11 JUL 2025

दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त

लॉर्ड्स में दूसरे दिन का खेल भी समाप्त हो चुका है। भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए हैं। दूसरा दिन भी काफी धीमा रहा और केवल 75 ओवर का ही खेल हो पाया। भारतीय टीम फिलहाल 242 रनों से पीछे चल रही है। केएल राहुल अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ ऋषभ पंत दे रहे हैं। दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड के लिए जेमी स्मिथ और ब्राइडन कार्स ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए। जो रूट ने भी अपना शतक पूरा किया और टीम को 400 के करीब ले गए। मैच का तीसरा दिन काफी अहम रहने वाला है।

22:49 (IST)11 JUL 2025

22:48 (IST)11 JUL 2025

राहुल का अर्धशतक

राहुल ने 97 गेंद पर पचासा लगाया है। यह उनके टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक है। राहुल अपनी इस इनिंग में काफी शांत और धैर्यवान दिखे और कुछ अच्छे शॉर्ट्स लगाए। इंग्लिश गेंदबाज़ लगातार दूसरी तरफ़ से विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। पर राहुल एक तरफ़ से डटे हुए हैं। इस वक्त पिच पर पंत उनका साथ दे रहे हैं और अतरंगी शॉर्ट्स लगाए जा रहे। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/3

22:38 (IST)11 JUL 2025

22:31 (IST)11 JUL 2025

अर्धशतक की ओर केएल राहुल

91 गेंद पर 43 रन बनाकर राहुल पिच पर जमे हुए हैं। इंग्लिश गेंदबाज़ को विकेट की तलाश है। पंत को अपने जाल में फंसाने में नाकाम रहे वोक्स। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/3

22:26 (IST)11 JUL 2025

22:24 (IST)11 JUL 2025

22:22 (IST)11 JUL 2025

पिच पर पंत, गिल लौटे पवेलियन

क्रिस वोक्स ने भारतीय कप्तान गिल को स्मिथ के हाथों कैच करा सस्ते में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। गिल ने 16 रन बनाए। मैच के पहले दिन उंगली में चोट के कारण बाहर हुए पंत बल्लेबाजी करने पिच पर आ चुके हैं। उन्होंने अपना खाता भी खोल लिया है। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/3

22:08 (IST)11 JUL 2025

धैर्य खो रहे हैं गिल

वोक्स की गेंद पर गिल ने मारा स्ट्रेट ड्राइव। आर्चर के ओवर में धैर्य खोते दिखाई दे रहे थे। फ़िलहाल 43 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं गिल। 32 ओवर के बाद बारी का स्कोर 107/2

21:59 (IST)11 JUL 2025

100 का आंकड़ा पार

तीसरे विकेट के लिए गिल और राहुल ने जोड़े 24 रन। इंग्लैंड की तरफ़ से अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन। कप्तान स्टोक्स को विकेट की तलाश। इसी बीच भारत ने पूरे किए 100 रन। अभी भी 287 रन से पीछे। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/2

21:43 (IST)11 JUL 2025

21:39 (IST)11 JUL 2025

आर्चर vs गिल

वैसे तो कप्तान गिल को इंग्लैंड दौरा काफी रास आ रहा है। पिछले दो मैचों के चार इनिंग में गिल के नाम दो शतक और एक दोहरा शतक है। पांच मैच की टेस्ट सीरीज़ में गिल का अबतक का सर्वाधिक स्कोर 269 है। इंग्लिश खेमे में आर्चर का लौटना भारतीय टीम के लिए सुखद तो नहीं है। बता दें कि आर्चर ने इससे पहले गिल को तीन इनिंग में दो बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है। आर्चर के ख़िलाफ़ गिल केवल 18 रन बना सके हैं। आईपीएल के 18वें सीज़न में आर्चर ने गिल को आउट किया है। ऐसे में गिल को आर्चर के ख़िलाफ़ संभलकर खेलना होगा और शतक बनाने के सिलसिले को बरकरार रखने की कोशिश करनी होगी।

21:22 (IST)11 JUL 2025

गिल ने खोला खाता

नायर को चलता करने के बाद इंग्लिश गेंदबाजों में जोश का संचार। राहुल को लगातार छका रहे हैं आर्चर। 6 गेंदे खेलकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने खोला खाता। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/2

21:13 (IST)11 JUL 2025

21:11 (IST)11 JUL 2025

सेट बैट्समैन नायर लौटे पवेलियन

स्टोक्स ने 21वें ओवर की पहली गेंद पर नायर को स्लिप में खड़े रूट के हाथों कैच आउट कराया। रूट ने बाएं हाथ से एक शानदार कैच पकड़ा। 40 रन बनाकर नायर लौटे पवेलियन। इंग्लैंड को ब्रेकथ्रू दिलाने में सफल रहे इंग्लिश कप्तान। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/2

21:02 (IST)11 JUL 2025

20:59 (IST)11 JUL 2025

इंग्लैंड ने रिव्यू गंवाया

19वें ओवर की तीसरी गेंद राहुल के पैड पर लगी। स्टोक्स ने लेग बिफोर की अपील की पर गेंद विकेट को मिस कर रही थी। अंपायर का फैसला नॉकआउट। थर्ड अंपायर का फैसला भी नॉकआउट रहा। इंग्लैंड ने एक रिव्यू गंवाया। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 69/1

20:55 (IST)11 JUL 2025

राहुल-नायर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

नायर और राहुल धीरे-धीरे स्कोरबोर्ड को चला रहे हैं। दोनों बल्लेबाज़ के बीच 52 रन साझेदारी हो गई है। नायर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टोक्स लगातार गुड लेंस पर बॉल डालते हुए। 

20:42 (IST)11 JUL 2025

कार्स और स्टोक्स कर रहे गेंदबाजी

चायकाल के बाद इंग्लिश कप्तान स्टोक्स ने गेंदबाजी की कमान। एक छोर से कार्स कर रहे गेंदबाजी। दूसरे दिन के आखिरी सत्र में इंग्लैंड की नज़र कुछ और विकेट लेने की है। कार्स की  गेंद पर नायर का शानदार चौका। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/1

20:15 (IST)11 JUL 2025

इंग्लैड को विकेट की तलाश

भारत को शुरुआती झटके देने के बाद इंग्लिश कप्तान ने गेंदबाजी में परिवर्तन किया। फ़िलहाल इंग्लिश गेंदबाजों की नज़र एक-दो विकेट निकलाने पर है। चायकाल से पहले का ओवर इंग्लैंड के लिए काफी शानदार रहा है। वोक्स नायर को बॉल से बीट करने में रहे कामयाब। चायकाल का समय हो चला है। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/1

20:05 (IST)11 JUL 2025

पनप रही साझेदारी

13 रन पर पहला विकेट खोने के बाद के एल राहुल और करुण नायर के बीच दूसरे विकेट को लिए 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। राहुल 12 रन और नायर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस बीच दोनों खिलाड़ी ने कुछ अच्छे शॉर्ट्स खेले हैं। कार्स ने मेडन ओवर फेंका है। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/1

19:47 (IST)11 JUL 2025

नायर पर टिकी निगाहें

जोफ्रा के सामने काफी असहज दिख रहे हैं नायर। हालांकि उन्होंने कुछ अच्छे शॉर्टस भी खेले हैं। इंग्लैंड ने गेंदबाजी में बदलाव किया है। वोक्स की जगह ब्रायडन कार्स को लाए हैं इंग्लिश कप्तान स्टोक्स। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/1

19:42 (IST)11 JUL 2025

जोफ्रा की वापसी

1,597 दिनों बाद इंग्लैंड टीम में वापसी कर रहे जोफ्रा ने भारतीय टीम के सफल ओपनर यशस्वी जायसवाल को चलता किया है। अपने पहले ओवर की तीसरा गेंद पर आर्चर ने स्लिप में खड़े ब्रूक के हाथों कैच करा दिया। जोफ्रा इंजरी के कारण टीम से लंबे वक्त के लिए बाहर थे।

19:30 (IST)11 JUL 2025

19:21 (IST)11 JUL 2025

भारत को पहला झटका

जायसवाल के रूप में भारत ने अपना पहला विकेट खो दिया है। लंबे समय के बाद वापसी कर रहे आर्चर ने स्लिप पर खड़े ब्रूक के हाथों कैच कराया। 13 रन बनाकर जायसवाल हुए आउट। वोक्स के पहले ओवर में जड़ा था तीन चौका। राहुल के साथ करुण नायर पिच पर मौजूद। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/1

19:12 (IST)11 JUL 2025

19:10 (IST)11 JUL 2025

भारतीय पारी की शानदार शुरुआत

भारतीय ओपनर्स फील्ड पर आ चुके हैं। इंग्लिश गेंदबाजी की कमान वोक्स संभाल रहे हैं। जायसवाल ने पहले ओवर में तीन शानदार चौके लगाए। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/0

19:04 (IST)11 JUL 2025

387 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पारी

लगातार कोशिशों के बाद सिराज़ ने आख़िरकार कार्स को किया बोल्ड। कार्स ने 56 रन बनाए। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर सिमट गई है। बुमराह ने पांच विकेट लिए जबकि रेड्डी और सिराज़ ने दो-दो विकेट लिए। जडेजा के नाम एक विकेट रहा। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन जो रूट ने बनाया। कार्स और स्मिथ ने अर्धशतकीय पारी खेली। 

18:50 (IST)11 JUL 2025

18:47 (IST)11 JUL 2025

कार्स का अर्धशतक, आकाशदीप ने छोड़ा कैच

सिराज़ की गेंद पर कार्स ने उठाकर खेला। आकाशदीप से छूटा कैच। कार्स ने सिराज की दूसरी गेंद पर जड़ा छक्का और पूरी की हाफ सेंचुरी। इस छक्के के साथ कार्स ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। आकाशदीप के बाद जुरेल ने छोड़ा कार्स का कैच। 54 रन बनाकर कार्स क्रिज़ पर मौजूद। 111 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 380/9

18:42 (IST)11 JUL 2025

18:41 (IST)11 JUL 2025

बुमराह का पंजा

स्टोक्स, रूट और वोक्स के बाद बुमराह ने आर्चर को बोल्ड किया। बुमराह की एक्सप्रेस डिलिवरी। बॉल गिरकर अंदर आई और आर्चर की उड़ाई गिल्लियां। बुमराह का बशीर को एक शानदार बाउंसर। इससे पहले सिराज़ ने स्मिथ को आउट कर इंग्लैंड को 7वां झटका दिया था। जोफ्रा की जगह बशीर पिच पर। कार्स 45 रन के स्कोर पर। 110 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 370/9

18:21 (IST)11 JUL 2025

सिराज़ ने स्मिथ को किया चलता

के एल राहुल ने सिराज की गेंद पर स्मिथ का कैच छोड़ा था। उस वक्त स्मिथ 5 रन बनाकर खेल रहे थे। लंच के बाद दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज़ ने जुरेल के हाथों स्मिथ को आउट किया. स्मिथ ने 51 रन बनाए. भारत के ख़िलाफ़ स्मिथ का यह दूसरा टेस्ट अर्धशतक है।

18:13 (IST)11 JUL 2025

लंच के बाद खेल शुरू

7 विकेट खोकर इंग्लैंड ने 353 रन बनाए हैं। दूसरे दिन का पहला सेशन दोनों टीम के नाम रहा। बुमराह गेंद के साथ तैयार। स्मिथ ने अर्धशतक जड़ा। कार्स 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

17:43 (IST)11 JUL 2025

17:39 (IST)11 JUL 2025

दिन का पहला सेशन खत्म, लंच तक इंग्लैंड 353/7

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की शानदार शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाज़ विकेट के लिए संघर्ष करते दिखे। एक तरफ़ बुमराह ने लगातार अंतराल पर 3 विकेट्स अपने नाम किए तो वहीं दूसरी ओर स्मिथ की अर्धशतकीय पारी ने इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया। कार्स भी शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 353/7

17:34 (IST)11 JUL 2025

स्मिथ का अर्धशतक

केवल 53 गेंद पर स्मिथ ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक। इंग्लैंड ने 350 रन का आंकड़ा पार किया। भारतीय गेंदबाज़ इंग्लैंड को आठवां झटका देने में रहे नाकाम। 

17:25 (IST)11 JUL 2025

अर्धशतक के नज़दीक स्मिथ

एक तरफ़ जहां भारतीय गेंदबाज़ विकेट की तलाश में हैं वहीं दूसरी तरफ़ स्मिथ इंग्लैंड के लिए रन स्कोर कर रहे हैं। वह अपने टेस्ट करियर के छठे अर्धशतक से केवल 5 रन दूर हैं। बुमराह को गेंदबाजी में वापस लाया गया है। कार्स ने बुमराह को लगाया चौका। 32 रन बनाकर कार्स पिच पर मौजूद। 104 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 345/7

17:16 (IST)11 JUL 2025

17:14 (IST)11 JUL 2025

कार्स और स्मिथ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

271 रन पर सातवां विकेट खोने के बाद कार्स और स्मिथ ने इंग्लैंड की पारी का संभाल लिया है। स्मिथ 39 रन और कार्स 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की विकेट की तलाश जारी है। रेड्डी और आकाशदीप की विकेट लेने की कोशिश जारी। 101 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 334/7

17:02 (IST)11 JUL 2025

अर्धशतकीय साझेदारी के क़रीब

कार्स और स्मिथ के बीच 47 रन की साझेदारी हो चुकी है। धीरे-धीरे स्मिथ भी अपने अर्धशतक की तरफ़ बढ़ रहे हैं। नई गेंद से फिर से खुश नहीं दिख रहे हैं कप्तान गिल। अंपायर ने गेंद का बक्सा मंगा लिया है। नई गेंद आकाशदीप के हाथ में। 95 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 318/7

16:52 (IST)11 JUL 2025

गेंदबाजी में बदलाव

विकेट की तलाश में कप्तान गिल ने आकाशदीप की जगह जडेजा को गेंद थमाई है। गेंद थोड़ी हरकर कर रही। सिराज़ की जगह आकाशदीप गेंदबाजी करने आए हैं। गुड लेंस गेंद पर कार्स को छकाया। तेजी से रन बना रहे स्मिथ। 97 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 314/7 

16:45 (IST)11 JUL 2025

कार्स और स्मिथ के बीच पनपती साझेदारी

बुमराह द्वारा किए गए सेटबैक के बाद स्मिथ और कार्स के बीच 39 रनों की साझेदारी हो चुकी है। स्मिथ 35 रन बनाकर खेल रहे हैं और कार्स 13 रन बनाकर। सिराज़ को विकेट्स की तलाश है। 95 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 311/7
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications