5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक रन बनाए हैं

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी

#3 विराट कोहली (2220 रन)

Ad
विराट कोहली
विराट कोहली

भारत के तीनों प्रारूपों के कप्तान विराट कोहली अपने करियर के दौरान श्रीलंका के खिलाफ एक अलग ही लय में दिखाई दिए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और जब भी मैदान में उतरे हैं श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 47 मैचों की 46 पारियों में 60 की औसत से 2220 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ शतक तथा 11 अर्धशतक बनाए हैं।

Ad

#2 एमएस धोनी (2383 रन)

एमएस धोनी
एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान तथा विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को भी श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण हमेशा ही रास आता रहा है। उन्होंने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी श्रीलंका के खिलाफ ही खेली थी। धोनी ने श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाजों के सामने जमकर रन बटोरे हैं और इसीलिए वह भारत की तरफ से वनडे में श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। धोनी ने 67 मैचों में 64 से भी अधिक की औसत से 2383 रन अपने नाम दर्ज किये हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतकीय तथा 19 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

Ad

#1 सचिन तेंदुलकर (3113 रन)

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड हैं और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। तेंदुलकर श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस बल्लेबाज ने 1990 से लेकर 2012 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 84 वनडे मैचों में 3113 रन बनाए हैं। तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ आठ शतक तथा 17 अर्धशतक भी जड़े हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications