श्रीलंका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया

श्रीलंका ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया
श्रीलंका ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया

श्रीलंका (Sri Lanka) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को पहले एकदिवसीय मैच (SL vs SA) में 14 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने 9 विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ़्रीकी टीम 6 विकेट पर 286 रन बना पाई। अविष्का फर्नान्डो को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

Ad

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। अविष्का फर्नान्डो और मिनोड भानुका ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की भागीदारी निभाई। भानुका 27 रन बनाकर आउट हो गए और उनके बाद राजपक्सा बिना खाता खोले आउट हो गए। इस समय कुल स्कोर 58 रन था। यहाँ से फर्नान्डो ने धनंजय डी सिल्वा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी निभाई। डी सिल्वा 44 रन बनाकर आउट हुए, तब असालंका क्रीज पर आए। उधर अविष्का फर्नान्डो अर्धशतक पूरा कर खेल रहे थे और शतक भी पूरा कर लिया। वह 118 रन बनाकर आउट हुए। असालंका ने थोड़ी तेजी दिखाई और कुछ शॉट भी जड़ते हुए 62 गेंद पर 72 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं रही और टीम का कुल स्कोर 9 विकेट पर 300 रन तक पहुंचा। यह और भी लम्बा जा सकता था। दक्षिण अफ्रीका के लिए रबाडा और केशव महाराज ने 2-2 विकेट चटकाए।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी रही। जैनेमन मलान और एडेन मार्करम ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। मलान 23 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्करम और टेम्बा बवुमा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। बवुमा को विकेटकीपर की तरफ आता एक थ्रो हाथ की ऊँगली में लगा और वह चोट के कारण 38 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उनके बाद आए रैसी वैन डर डुसेन ने भी धाकड़ बैटिंग की। इस बीच मार्करम 96 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। दुर्भाग्य से वह शतक नहीं बना पाए। वैन डर डुसेन ने भरपूर प्रयास करते हुए 59 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद रन रेट बढ़ता गया। हेनरिक क्लासेन ने प्रयास करते हुए 31 गेंद पर 36 रन बनाए और अंत में दक्षिण अफ़्रीकी टीम का स्कोर 6 विकेट पर 286 रन तक पहुंचा। श्रीलंका ने 14 रन से जीत दर्ज की। श्रीलंका के लिए अकिला धनंजय ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

संक्षिप्त स्कोर

श्रीलंका: 300/9

दक्षिण अफ्रीका: 286/6

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications