India vs Pakistan Women Asia Cup Famous Cricketers: भारतीय महिला क्रिकेट को पिछले कुछ समय में एक नई पहचान मिली है। पुरुषों की तरह महिला क्रिकेटर्स की भी पॉपुलरिटी बढ़ने लगी है। खासतौर से स्मृति मंधाना अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक के लिए जहां फेमस रहती हैं। वहीं अब कई ऐसी और क्रिकेटर्स हैं जो अपनी सुंदरता के लिए भी चर्चा में रहती हैं। वहीं भारतीय टीम अब पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप में अपना अभियान शुरू करेगी। 19 जुलाई को यह महामुकाबला खेला जाएगा। जहां भारत की महिला क्रिकेटर्स सुंदरता के लिए चर्चा में रहती हैं वहीं पाकिस्तान की भी महिला क्रिकेटर किसी से कम नहीं हैं। आइए एक-एक करके जानतें पांच ऐसी महिला क्रिकेटर्स के बारे में:-1- स्मृति मंधानाभारतीय महिला टीम की उपकप्तान और धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनको नेशनल क्रश तक की उपाधि दी जा चुकी है। उनके खेल के साथ-साथ लुक्स की भी काफी चर्चा होती है। अक्सर खेल के मैदान से भी स्मृति की फोटोज वायरल होती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग है। अब स्मृति 19 जुलाई से शुरू हो रहे एशिया कप में जलवा बिखेरती नजर आएंगी View this post on Instagram Instagram Post2- रेणुका ठाकुरभारतीय महिला क्रिकेट टीम की पेस बैट्री की शान रेणुका सिंह ठाकुर अपने खेल के साथ-साथ सुंदरता में भी किसी से कम नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश से तालुख रखने वाली रेणुका के भी लुक्स चर्चा में रहते हैं। उनकी भी फोटोज खेल के मैदान से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ तक के वायरल होते हैं। उनको भी फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते हैं। रेणुका का रोल आगामी महिला एशिया कप में टीम इंडिया के लिए काफी अहम होने वाला है View this post on Instagram Instagram Post3- जेमिमा रोड्रिग्जभारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार मध्यक्रम बैटर जेमिमा भी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जेमिमा रोड्रिग्ज जिस तरह टीम इंडिया की बल्लेबाजी की शान हैं। उसी तरह उनकी ऑफ फील्ड की तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल होते हैं। वह खेल के साथ-साथ एक गिटार प्लेयर और सिंगर भी हैं। गाना उनकी हॉबी है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने गानों के वीडियो के लिए भी चर्चा में रहती हैं।4- इरम जावेदपाकिस्तान महिला टीम की दाएं हाथ की बल्लेबाज इरम जावेद अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स के लिए भी चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी इरम को हजारों लोग फॉलो करते हैं। आगामी एशिया कप में उनका टीम के लिए एक अहम रोल होने वाला है। उन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए कुल 22 वनडे और 53 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। View this post on Instagram Instagram Post5- मुनीबा अलीपाकिस्तान महिला टीम की एक और खिलाड़ी मुनीबा अली भी अपनी सुंदरता के लिए चर्चा में रहती हैं। उनकी कुछ वक्त पहले शतक लगाने के बाद एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह बल्ला उठाए थीं और उनके चश्मा लगा था और बाल चेहरे पर थे। उनकी इस तस्वीर के बाद लुक्स में स्मृति मंधाना से भी तुलना हो रही थी। अब एशिया कप में 19 जुलाई भारत के खिलाफ वह जलवा बिखेरती नजर आएंगी। View this post on Instagram Instagram Post