Create

सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड महिला टीम की स्थायी कप्तान नियुक्त

सोफी डिवाइन
सोफी डिवाइन

न्यूजीलैंड महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन को टीम का स्थायी कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। एमी सैटरथवेट के मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था लेकिन अब उन्हें पर्मानेंट तौर पर न्यूजीलैंड महिला टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। सोफी डिवाइन को इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड टीम का कप्तान बनाया गया था और उन्होंने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी भी की थी। हालांकि कीवी टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। अब एमी सैटरथवेट टीम की उपकप्तान होंगी।

ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली के एशिया कप रद्द होने वाले बयान पर पाकिस्तान की तरफ से आया जवाब

टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद सोफी डिवाइन ने कहा कि ये उनके लिए काफी सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिलना मेरे लिए काफी गौरव और सम्मान की बात है। अभी तक कप्तान के तौर पर मैंने काफी लुत्फ उठाया। हालांकि रिजल्ट के नजरिए से देखें तो ये काफी चुनौतीपूर्ण भी रहा लेकिन मुझे लगता है कि हम एक टीम के तौर पर सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

सोफी डिवाइन ने कहा कि मैं एमी सैटरथवेट के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। उनके पास काफी जबरदस्त दिमाग है और हम एक मजबूत साझेदारी निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मैं बेन स्टोक्स की जगह जोस बटलर को इंग्लैंड का कप्तान चुनता- केविन पीटरसन

सोफी डिवाइन ने टी20 वर्ल्ड कप में किया था जबरदस्त प्रदर्शन

आपको बता दें कि एक कप्तान के तौर पर सोफी डिवाइन ने टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 72, 54*, 61, 77 और 105 रन बनाए थे। वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में लगातार 5 बार अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनी थीं। इसके अलावा पिछले साल हुए महिला बिग बैश लीग में भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। उन्होंने 130.33 की स्ट्राइक रेट से 769 रन बनाए थे और 19 विकेट भी चटकाए थे। अब वो 2021 वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी करेंगी। कीवी टीम यही उम्मीद करेगी कि उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करे।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा विदेशी सरजमीं पर टेस्ट में दोहरा शतक लगा सकते हैं- वसीम जाफर

Edited by सावन गुप्ता
Be the first one to comment