Highest Individual Scores Champions Trophy: इंग्लैंड के बेन डकेट ने 22 फरवरी 2025 को लाहौर में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 165 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस पारी के साथ ही वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। डकेट ने 17 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 115.38 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली। इस शानदार पारी क्वे साथ उन्होंने न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस आर्टिकल में हम आपको ICC चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 141* रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (1998)
28 अक्टूबर 1998 को भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ढाका में 141 रन बनाए। उन्होंने 128 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 110.15 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली। इस मैच में तेंदुलकर की पारी की बदौलत भारत ने 307/8 का स्कोर बनाया था और 44 रनों से जीत हासिल की थी।
4. सौरव गांगुली (भारत) - 141* रन बनाम दक्षिण अफ्रीका (2000)
13 अक्टूबर 2000 को भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने नैरोबी (जिमखाना) के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 141 रन बनाए। उन्होंने 142 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 99.29 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली थी। इस मुकाबले में भारत ने 295/6 का स्कोर बनाया था और 95 रनों से जीत हासिल की थी।
3. एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे ) - 145 रन बनाम भारत (2002)
14 सितंबर 2002 को ज़िम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज एंडी फ्लावर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2004 में भारत के खिलाफ कोलंबो (RPS) में 145 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 164 गेंदों में 13 चौके लगाए और 88.41 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली थी। हालाँकि, इस पारी के बावजूद उनकी टीम लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई थी।
2. नाथन एस्टल (न्यूजीलैंड) - 145* रन बनाम U.S.A. (2004)
10 सितंबर 2004 को न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल ने द ओवल में USA के खिलाफ नाबाद 145 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 151 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 13 चौके और 6 छक्के लगाए, साथ ही 96.02 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली। एस्टल की बड़ी पारी के चलते न्यूजीलैंड ने 347/4 का स्कोर बनाया, जो उस समय चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर था।
1. बेन डकेट (इंग्लैंड) - 165 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2025)
22 फरवरी 2025 को इंग्लैंड के बेन डकेट ने लाहौर के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 165 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वह चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 143 गेंदों का सामना किया और 17 चौके व 3 छक्के लगाए। इस मुकाबले में उनकी शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 351/8 बनाया।