SA vs WI : दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्कराम की जबरदस्त बल्लेबाजी, वेस्टइंडीज ने आखिरी सत्र में 5 विकेट लेकर की वापसी 

South Africa v West Indies - 2nd Test Match
South Africa v West Indies - 2nd Test Match

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच आज से जोहानसबर्ग में दूसरे टेस्ट (SA vs WI) की शुरुआत हुई। पहले दिन के स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 89.2 ओवर में 311/7 का स्कोर बना लिया था और क्रीज़ पर हेनरिक क्लासेन 17 रन बनाकर नाबाद थे। पहले दो सत्र दक्षिण अफ्रीका के नाम रहे लेकिन आखिरी सत्र में वेस्टइंडीज ने पांच विकेट निकालकर वापसी की।

Ad

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और उनकी शुरुआत अच्छी रही। डीन एल्गर और एडेन मार्कराम की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। एल्गर अर्धशतक से चूक गए और 42 रन बनाकर गुडाकेश मोती का शिकार हुए। यहाँ से मार्कराम ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपना अर्धशतक पूरा किया। वह और टोनी डी ज़ोरज़ी स्कोर को आगे ले गए और लंच के समय तक दक्षिण अफ्रीका ने 30 ओवर में 133/1 का स्कोर बना लिया था।

लंच के बाद, मार्कराम अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 96 के निजी स्कोर पर उन्हें गुडाकेश मोती ने चलता किया। उनका विकेट 192 के स्कोर पर गिरा और डी ज़ोरज़ी के साथ 116 रनों की साझेदारी का भी अंत हुआ। डी ज़ोरज़ी ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। चाय के समय तक दक्षिण अफ्रीका ने 62 ओवर में 247/2 का स्कोर बना लिया था। डी ज़ोरज़ी 75 और कप्तान टेम्बा बावुमा 27 रन बनाकर नाबाद थे।

चाय के बाद, सबसे पहले बावुमा 28 के निजी स्कोर पर चलते बने। डी ज़ोरज़ी भी 85 रन बनाकर 278 के स्कोर पर मोती का शिकार बने। रयान रिकेल्टन 22 और वियान मुल्डेर 12 रन बनाकर आउट हुए। दिन के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर साइमन हार्मर 1 रन बनाकर काइल मेयर्स का शिकार बने। इस तरह पहले दिन का खेल समाप्त हुआ। वेस्टइंडीज की तरफ से गुडाकेश मोती ने तीन और काइल मेयर्स ने दो विकेट अपने नाम किये।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications