IPL 2025 के लिए SRH ने इन 5 धुरंधरों को किया रिटेन, दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी की हुई मोटी कमाई 

2024 IPL Qualifier 2 - Sunrisers Hyderabad v Rajasthan Royals - Source: Getty
2024 IPL Qualifier 2 - Sunrisers Hyderabad v Rajasthan Royals - Source: Getty

SRH Retained Players List: IPL 2025 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को बीसीसीआई को सौंप दिया है। पिछले सीजन की उप विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखने का फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी को रिटेन करने के लिए सबसे ज्यादा रूपये हेनरिक क्लासेन के ऊपर खर्च करने पड़े हैं।

Ad

SRH ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

पैट कमिंस की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा था और टीम फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। हालांकि, फ्रेंचाइजी अपना दूसरा टाइटल जीतने से चूक गई थी। पिछले सीजन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए फ्रेंचाइजी ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

इनमें सबसे पहला नाम दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का है। क्लासेन को रिटेन करने के लिए फ्रेंचाइजी ने 23 करोड़ रूपये खर्च किए हैं। पैट कमिंस भी एक बार फिर आईपीएल में SRH की जर्सी में दिखेंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 18 करोड़ में रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने अपने दोनों ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को भी रिटेन कर लिया है। इन दोनों को रिटेन करने के लिए SRH ने कुल 28 करोड़ रूपये खर्च किए हैं।

Ad

पांचवें रिटेंशन के तौर पर फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को रिटेन किया है। रेड्डी को 6 करोड़ में रिटेन किया गया है। हालांकि, जिस तरह के खिलाड़ी हैं उस लिहाज से ये राशि जरूर उनके लिए कम है। इस तरह SRH ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए अपनी 120 करोड़ की प्राइस मनी से 75 करोड़ रूपये खर्च किए। फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में एक खिलाड़ी के लिए RTM कार्ड का प्रयोग कर सकती है। मेगा ऑक्शन में अब SRH 45 करोड़ की राशि के साथ उतरेगी।

रिटेंशन लिस्ट देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि SRH ने इन पांचों खिलाड़ियों को रिटेन करके बिल्कुल सही फैसला किया है। इन पांचों खिलाड़ियों के पास फ्रेंचाइजी को IPL 2025 में चैंपियन बनाने की काबिलियत है।

SRH द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

1. हेनरिक क्लासेन

2. पैट कमिंस

3. ट्रेविस हेड

4. अभिषेक शर्मा

5. नितीश रेड्डी

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications