हार के बाद श्रीलंका के ऑलराउंडर का बड़ा बयान, इंग्लैंड टीम पर लगाया गंभीर आरोप

England v Sri Lanka - 1st Test Match: Day Three - Source: Getty
England v Sri Lanka - 1st Test Match: Day Three - Source: Getty

Angelo Mathews Big Blame On England Team : श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 5 विकेट से श्रीलंका को हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं इस हार के बाद श्रीलंका के ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान जब इंग्लैंड ने दूसरी गेंद ली, तो उससे मैच पर काफी असर पड़ा। एंजेलो मैथ्यूज के मुताबिक इंग्लैंड को उस वक्त गेंद चेंज करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए थी।

Ad

श्रीलंका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 236 का स्कोर बनाया था। जवाब में इंग्लैंड ने 358 रन बनाए और 122 रनों की अहम बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में श्रीलंकाई टीम ने 326 का स्कोर बनाया। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 205 रनों का टार्गेट मिला। इस टार्गेट को इंग्लैंड ने जो रुट की नाबाद 62 रन की पारी की मदद से आसानी से हासिल कर लिया।

दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम ने जब 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए थे, तब इंग्लैंड ने नई गेंद ले ली। अंपायर क्रिस गैफ्फनी और पॉल राइफल ने नई गेंद लेने की उनकी अपील को मंजूर कर लिया। इससे इंग्लैंड को फायदा हुआ और श्रीलंका को नुकसान हुआ। पांचवें विकेट की साझेदारी इंग्लैंड ने जल्द ही तोड़ दी और एंजेलो मैथ्यूज 65 रन बनाकर आउट हो गए।

नई गेंद की वजह से मैच का पूरा मोमेंटम ही चेंज हो गया - एंजेलो मैथ्यूज

मैथ्यूज के मुताबिक इंग्लैंड के पास कोई प्लान नहीं था लेकिन दूसरी गेंद लेने के बाद मैच का रुख ही पलट गया। उन्होंने कहा,

ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के पास कोई प्लान ही नहीं बचा है लेकिन दुर्भाग्य से गेंद चेंज कर दी गई। हमें बताया गया कि पुरानी गेंद नहीं बची थी और इसी वजह से नई गेंद लेनी पड़ी। इसकी वजह से मैच का पूरा मोमेंटम ही शिफ्ट हो गया। आप गेंद की शाइन को खत्म करने के लिए इतनी मेहनत करते हैं और हमने यह काम कर दिखाया था। लेकिन एक बार गेंद चेंज हो जाने के बाद मैच का पासा पलट गया। हम लोग पुरानी गेंद को काफी आसानी से खेल रहे थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications