श्रीलंका ने भारत और पाकिस्तान को छोड़ा पीछे, सलामी बल्लेबाज ने टेस्ट को बना दिया वनडे

पैथुम निसांका ने धुआंधार शतक लगाया (Photo Credit - @ICC)
पैथुम निसांका ने धुआंधार शतक लगाया (Photo Credit - @ICC)

Sri Lanka Beat England 3rd Test : श्रीलंका क्रिकेट टीम ने लंदन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 8 विकेट से बुरी तरह हरा दिया। इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 219 रनों का टार्गेट रखा था, जिसे मेहमान टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज पैथुम निसांका रहे। उन्होंने दूसरी पारी में धुआंधार शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिला दी। श्रीलंका ने इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है। इंग्लैंड में किसी भी एशियन टीम का यह सर्वाधिक सफल रन चेज है। भारत और पाकिस्तान ने आज तक कभी भी इंग्लैंड में 200 रन चेज नहीं किए थे लेकिन श्रीलंका ने यह बड़ा कारनामा कर दिखाया।

Ad

मुकाबले की अगर बात करें तो इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाए थे। कप्तान ओली पोप ने 154 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 263 रन ही बना सकी थी। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए थे। हालांकि दूसरी पारी में इंग्लिश टीम सिर्फ 156 रन पर ही सिमट गई। लाहिरु कुमारा ने 4 और विश्वा फर्नांडो ने 3 विकेट लेकर श्रीलंका के जीत की नींव रख दी। इस तरह पहली पारी की बढ़त के आधार पर श्रीलंका को जीत के लिए 219 रनों का टार्गेट मिला।

Ad

पैथुम निसांका ने 127 रनों की धुआंधार पारी खेली

श्रीलंका ने इस लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। पैथुम निसांका ने काफी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 124 गेंद पर 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 127 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने भी 37 गेंद पर ताबड़तोड़ 39 रन बनाए और एंजेलो मैथ्यूज 61 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। पैथुम निसांका को दोनों ही पारियों में उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आपको बता दें कि श्रीलंका ने भले ही यह टेस्ट मुकाबला जीत लिया लेकिन सीरीज 2-1 से इंग्लैंड के नाम रही। इंग्लैंड ने पहले दो टेस्ट मैच जीते थे। इसी वजह से वो श्रृंखला अपने नाम करने में कामयाब रहे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications