श्रीलंका में पहुंचते ही न्यूजीलैंड को मिली करारी हार, स्पिनर्स के आगे ढेर हुई कीवी टीम

Photo Credit: X@ICC
Photo Credit: X@ICC

SL vs NZ, 1st T20I Match Report: दांबुला में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19.3 ओवरों में 135 रन पर ढेर हो गई थी, जवाबी पारी में श्रीलंकाई टीम ने इस टारगेट को 6 गेंदें शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चरित असलंका को उनकी उम्दा पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जो कि टीम के लिए गलत साबित हुआ। शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाज दबाव में नजर आए। 16 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। टिम रॉबिंसन सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्क चैपमैन ने भी निराश किया और सिर्फ एक रन बना पाए। विल यंग 19 रन बनाने में सफल रहे। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरा और 1 रन बनाकर चलते बने। हसरंगा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। मिच हे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान मिचेल सैंटनर के बल्ले से 27 रन निकले। न्यूजीलैंड टीम पूरे ओवर नहीं खेल पाई और 19.3 रन पर 135 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए।

चरित असलंका ने खेली कप्तानी पारी

टारगेट का पीछा करते हुए मेजबान टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। श्रीलंका ने 3 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया था। कुसल मेंडिस डक पर आउट हुए थे। इसके बाद पथुम निसांका और कुसल परेरा के बीच 40 रन की अहम साझेदारी हुई। इस जोड़ी को जाकारी फ़ॉल्क्स ने तोड़ा। परेरा 23 रन बनाकर आउट हुए। कामिंडु मेंडिस के बल्ले से 23 रन निकले। श्रीलंका की ओर से इस जीत में सबसे अहम भूमिका कप्तान चरित असलंका की रही, जिन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 35 रन की अहम पारी खेली। उनकी पारी की मदद से श्रीलंका ने टारगेट को एक ओवर शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications