श्रीलंका के खिलाड़ी ड्रग्स रखने के कारण गिरफ्तार

शेहान मदुशंका
शेहान मदुशंका

श्रीलंका के तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका को ड्रग्स रखने के कारण पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया है। रविवार को मदुशनका पन्नाला में 2 ग्राम्स हीरोइन (ड्रग्स) के साथ पकड़ा गया। इस बात की जानकारी पुलिस ऑफिशियल ने AFP को दी।

पुलिस ने 25 साल के तेज गेंदबाज की गाड़ी को जब रोका जब वो देश में कोरोनावायरस के कारण हो रखे लॉकडाउन के समय ड्राइव कर रहे थे। उनके साथ एक शक्स और था। मेजिस्ट्रेट ने शेहान मदुशंका को दो हफ्तों की कस्टडी के लिए भेज दिया है।

20 मार्च से हो रखे लॉकडाउन के बाद से श्रीलंका की पुलिस अभी तक कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए लगभग 65,000 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

श्रीलंका के लिए डेब्यू में ली थी शेहान ने हैट्रिक

शेहान मदुशंका ने वनडे में अपना डेब्यू 27 जनवरी 2018 को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। इस मैच में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक ली थी। उन्होंने मशरफे मोर्ताजा, रूबेल हौसेन और महमुदुल्लाह को आउट करते हुए अपनी हैट्रिक को पूरा किया। श्रीलंका इस मैच को 79 रनों से जीत गई थी, लेकिन शेहान मदुशंका इसके बाद श्रीलंका के लिए दोबारा नहीं खेल पाए।

हालांकि वो दो टी20 मुकाबले जरूर खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31 की औसत और 12 की इकॉनमी रेट से 2 विकेट लिए। वो श्रीलंका के लिए आखिरी बार फरवरी 2018 में खेले थे, इसके बाद वो टीम के लिए दोबारा नहीं खेल पाए।

आपको बता दें कि पूरे विश्व कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है और इसी वजह से ज्यादातर देशों में लॉकडाउन हो रखा है। श्रीलंका भी उन देशों में शामिल हैं, जहां लॉकडाउन हो रखा है। इसी वजह से शेहान मदुशंका की गाड़ी को पुलिस ने रोका और ड्रग्स के साथ उनको हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढें: 7 खिलाड़ी जिनके साथ युवराज सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेले हैं, उनके नाम आप नहीं जानते होंगे

Quick Links