SAvIND: ऋद्धिमान साहा ने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया

केपटाउन टेस्ट के चौथे दिन भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने एक मैच में सबसे ज्यादा शिकार का नया भारतीय रिकॉर्ड बना दिया। साहा ने दोनों पारियां मिलाकर विकेट के पीछे कुल मिलाकर 10 शिकार किये और महेंद्र सिंह धोनी (9) का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने यह रिकॉर्ड 2014 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट में बनाया था। धोनी ने उस मैच में आठ कैच पकड़ने के अलावा एक स्टंपिंग भी की थी। ऋद्धिमान साहा ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मोर्ने मोर्कल का कैच पकड़कर यह नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। केपटाउन टेस्ट की दोनों पारियों में साहा ने 5-5 कैच पकड़े। हालाँकि साहा सबसे ज्यादा 11 शिकार के विश्व रिकॉर्ड से चूक गए। यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जैक रसेल (vs दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग 1995) और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स (vs पाकिस्तान, जोहान्सबर्ग 2013) के नाम है। इसे भी पढ़ें: Twitter Reactions: भारत की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद क्रिकेट जगत की प्रतिक्रियाएं साहा के अलावा इंग्लैंड के बॉब टेलर (vs भारत, मुंबई 1980) और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (vs न्यूजीलैंड, हैमिल्टन 2000) ने एक टेस्ट में 10 शिकार का रिकॉर्ड बनाया है। साहा के रिकॉर्ड कैच को आप यहाँ देख सकते हैं। सौजन्य: ESPNCricinfo

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications