स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को आगामी आईपीएल सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से रिलीज किया जा सकता है। फ्रेंचाइजी नीलामी से पहले इस बारे में ऐलान कर सकती है। खबरों के अनुसार स्टीव स्मिथ के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम से बाहर करने का निर्णय लिया जा सकता है। पिछले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ़ में भी नहीं पहुंच पाई थी।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ने प्लेऑफ़ के लिए टीम को निरन्तरता दिखाने के लिए कहा। पिछले सीजन में स्टीव स्मिथ बतौर कप्तान और खिलाड़ी फ्लॉप रहे। इसकी समीक्षा करने में उनके प्रदर्शन में दोनों तरफ से कमी दिखाई दी है। पिछले आईपीएल में पूरी तरह से फ्लॉप रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया में जाते ही भारत के खिलाफ उनका बल्ला शानदार तरीके से चला।
स्टीव स्मिथ की फॉर्म रही कमजोर
यूएई में खेले गए पिछले आईपीएल में स्टीव स्मिथ का बल्ला शांत रहा। इसके अलावा कप्तानी में भी टीम ने खास नहीं किया। शुरुआत में दो फिफ्टी जड़ने के बाद स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। मुश्किल से उन्होंने 311 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ़ से दूर रही।
![स्टीव स्मिथ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/35d9d-16105577128346-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/35d9d-16105577128346-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/35d9d-16105577128346-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/35d9d-16105577128346-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/35d9d-16105577128346-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/35d9d-16105577128346-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/35d9d-16105577128346-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/35d9d-16105577128346-800.jpg 1920w)
आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया में जाते ही उनका बल्ला चलने लगा और इसको लेकर कई मीम भी ट्विटर पर शेयर किये गए। टीम मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी समीक्षा के आधार पर निर्णय लेगी। रिलीज और रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट देने के लिए अभी एक सप्ताह से ज्यादा का समय है। ऐसे में देखना होगा कि राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है। अगले माह नीलामी प्रक्रिया भी होनी है।
स्टीव स्मिथ को अगर बाहर किया जाता है, तो टीम में कप्तान बनाने के लिए रॉबिन उथप्पा और संजू सैमसन जैसे नाम हैं। बेन स्टोक्स को भी यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है आने वाले कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।