सुरेश रैना हुए गिरफ्तार, मुंबई में कोविड-19 प्रोटोकॉल का किया था उल्लंघन, जमानत भी मिली

सुरेश रैना
सुरेश रैना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके अलावा सिंगर गुरु रंधावा को भी अरेस्ट किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट के पास एक क्लब में रेड डाली गई और इस दौरान ये सितारे कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते पाए गए। हालांकि बाद में जमानत पर इन्हें रिहा कर दिया गया।

Ad

कुल मिलाकर 34 लोगों को रेड के दौरान अरेस्ट किया गया, जिसमें मुंबई क्लब के 7 स्टाफ मेंबर भी थे। बॉलीवुड सेलिब्रेटी सुजैन खान को भी इस रेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। सभी के ऊपर कोविड -19 के प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगा।

ये भी पढ़ें: 5 गेंदबाज़ जिनके आंकड़ें अद्भुत हैं लेकिन शायद ही इस बारे में आप जानते हों

मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद क्लब में ये पार्टी चल रही थी, जिसमें कोरोना नियमों का उल्लंघन हुआ था। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। सुरेश रैना और रंधावा उन 34 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एक क्लब में पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया था। जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया। इसके बावजूद ये पार्टी चल रही थी। क्लब में तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा गया। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सुरेश रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए।

सुरेश रैना ने इसी साल किया था संन्यास का ऐलान

सुरेश रैना ने इसी साल 15 अगस्त के दिन अपने संन्यास का ऐलान किया था। इसी दिन पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने भी संन्यास लिया था। संन्यास के बाद रैना आईपीएल में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन निजी कारणों से उन्होंने आईपीएल में भी हिस्सा नहीं लिया था। अब वो 10 जनवरी से होने वाले सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: 4 दिग्गज बल्लेबाज जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे टेस्ट क्रिकेट में विकेट भी ले चुके हैं

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications