सुरेश रैना ने शाहिद अफरीदी के कश्वमीर वाले बयान का दिया जवाब

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने शाहिद अफरीदी के कश्मीर वाले बयान का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। पाकिस्तान को वहां आतंकवाद फैलाना बंद करना चाहिए। रैना ने ट्वीट कर अफरीदी को ये जवाब दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। कश्मीर वो पवित्र धरती है जहां मेरे पूर्वजों का जन्म हुआ था। उम्मीद करता हूं कि शाहिद अफरीदी भाई पाकिस्तानी सेना से कहेंगे कि वो कश्मीर में दहशत और आतंकवाद फैलाना बंद करेंगे। हम भी खून-खराबा और हिंसा नहीं बल्कि शांति चाहते हैं।"

Ad

गौरतलब है शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया था कि भारत अधिकृत कश्मीर की स्थिति चिंताजनक है। आत्मनिर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी शासन द्वारा निर्दोषों को मार दिया जाता है। आश्चर्य में हूं कि यूनाइटेड नेशंस और अन्य अंतरराष्ट्रीय इकाइयां कहाँ है। वे आगे आकर इस खून-खराबे को रोकने का काम क्यों नहीं करते?

अफरीदी के इस ट्वीट पर कई भारतीय फैंस ने प्रतिक्रिया दी थी और भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी उनको जबरदस्त जवाब दिया था।उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपनी डिक्शनरी के निम्न शब्द का इस्तेमाल किया है और यूनाइटेड नेशंस का नाम (19 साल) अपनी आयु के रूप में बताया है। गंभीर ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि अफरीदी अपनी उम्र को लेकर हमेशा छुपते हुए दिखते हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान ने आगे कहा कि मीडिया को रिलेक्स हो जाना चाहिए क्योंकि यह वैसा ही बयान है जैसे शाहिद अफरीदी नो बॉल पर आउट हो गए हों।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications