सूर्यकुमार यादव ने IPL में रचा इतिहास, बड़ा कीर्तिमान किया अपने नाम; विराट और रोहित जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए ये कारनामा

2025 IPL - Mumbai Indians v Chennai Super Kings - Source: Getty
सूर्यकुमार यादव फिफ्टी पूरी करने के बाद

Suryakumar Yadav Completes 4000 IPL Runs: आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में MI की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। मुंबई की पारी के दौरान धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 21 रन बनाने के साथ ही एक खास मुकाम हासिल कर लिया। दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज ने इस आंकड़े को अपनी 145वीं पारी में छुआ है।

Ad

सूर्यकुमार आईपीएल में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर केएल राहुल हैं, जिन्होंने सिर्फ 105 पारियों में इस आंकड़े क पार कर लिया था। ओवरऑल सूर्यकुमार आईपीएल में सबसे तेज चार हजार रन बनाने के मामले में 11वें पायदान पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है।

अगर गेंदों के लिहाज से बात करें, तो सूर्यकुमार (2714) सबसे तेज 4 हजार रन बनाने के मामले में क्रिस गेल (2653) और एबी डिविलियर्स (2658) के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले टॉप-12 प्लेयर (पारियों के लिहाज से)

105 (पारियां) - केएल राहुल

112 (पारियां) - क्रिस गेल

114 (पारियां) - डेविड वॉर्नर

121 (पारियां) - फाफ डू प्लेसिस

128 (पारियां) - विराट कोहली

131 (पारियां) - एबी डिविलियर्स

140 (पारियां) -सुरेश रैना

140 (पारियां) - गौतम गंभीर

141 (पारियां) - शिखर धवन

144 (पारियां) - अजिंक्य रहाणे

145 (पारियां) - सूर्यकुमार यादव*

147 (पारियां) - रोहित शर्मा

Ad

गौरतलब हो कि सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए की थी। इसके बाद वह वो अगले चार सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बन गए थे। 2018 में सूर्या की मुंबई की टीम में फिर से एंट्री हुई और तब से वो इस फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

अपने आईपीएल करियर में सूर्या ने अब तक 160 मुकाबले खेले हैं और 33 से ऊपर की औसत से 4000 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 20 से अधिक अर्धशतक अर्धशतक आए हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications