सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में खरीदे दो आलीशान फ्लैट, कीमत IPL सैलरी से भी है ज्यादा; जानें पूरी डिटेल्स

IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians - Source: Getty
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में खरीदा फ्लैट

Suryakumar Yadav buys luxury flat in Mumbai: भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इन सबके बीच में सूर्यकुमार यादव को लेकर एक खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई के पॉस एरिया में दो फ्लैट खरीदे हैं। सूर्यकुमार यादव के दोनों फ्लैट की कीमत करोड़ों में है। आपको बताते हैं सूर्यकुमार यादव के इन फ्लैट की कीमत के बारे में और उनकी नेटवर्थ के बारे में भी।

Ad

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने खरीदे करोड़ों के फ्लैट

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने एक नहीं बल्कि दो फ्लैट खरीदे हैं। उन्होंने मुंबई के गोदरेज स्काई टेरेस में ये फ्लैट खरीदे हैं। रजिस्ट्रेशन के कागजात से इन फ्लैट्स की कीमत के बारे में खुलासा हुआ है। यह एरिया मुंबई की पॉस एरिया में से एक है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार सूर्यकुमार यादव के दोनों फ्लैट की कीमत करोड़ों में है। सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविषा यादव के नाम पर आवंटित फ्लैट की समीक्षा स्क्वेयर यार्ड के हिसाब से की गई है और एरिया रजिस्ट्रेशन जनरल के इंस्पेक्टर की वेबसाईट से लिया गया। उस हिसाब से दोनों फ्लैट की कीमत 21 करोड़ 10 लाख रुपये है। सूर्यकुमार यादव के प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट को देखकर लग रहा है कि उन्होंने आईपीएल की पूरी सैलरी प्रॉपर्टी में लगा दी है।

Ad

सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ

सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ की बात करें, तो मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक साल 2024 तक क्रिकेटर की नेटवर्थ 55 करोड़ रुपये थी। सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के अलावा ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। उनके पास कई एड्स हैं जिसके लिए वह लाखों रुपये लेते हैं। वह ड्रीम-11, जियो सिनेमा के विज्ञापनों में देखे जाते हैं, उनके पास आलीशान घर से लेकर लग्जरी गाड़ियां तक हैं। और इस साल उन्होंने फ्लैट भी खरीदे हैं, जिसे उनकी नेटवर्थ में और ज्यादा इजाफा होने वाला है। उनकी कीमत भी आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications