3 बल्लेबाज जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, सूर्यकुमार यादव भी लिस्ट का हिस्सा

Neeraj
IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians - Source: Getty
IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians - Source: Getty

3 batters who hit most sixes for Mumbai Indians in IPL: टी-20 क्रिकेट में जो भी बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में माहिर होता है उसके लिए रन बनाना काफी आसान रहता है। IPL के मुकाबले काफी कड़े होते हैं और इन मुकाबलों में छक्के लगाना कोई आसान काम नहीं होता है।

Ad

हालांकि, कई बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस लीग में नियमित रूप से छक्के लगाए हैं। मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे सफल टीम में शामिल की जाती है और इस टीम के लिए छक्के लगाने के मामले में कुछ खिलाड़ियों ने शतक और दोहरे शतक भी लगा दिए हैं। आइए जानते हैं मुंबई के लिए IPL में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले तीन बल्लेबाज कौन हैं।

#3 सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने 2012 में मुंबई इंडियंस की टीम ज्वाइन की थी लेकिन फिर बीच में KKR से जुड़ गए थे। इसके बाद उनकी वापसी 2018 के सीजन से मुंबई इंडियंस में हुई और फिर तब से लेकर अब तक वह इसी टीम का हिस्सा हैं। मुंबई के लिए खेले 96 IPL मैचों में सूर्यकुमार ने अब तक 109 छक्के लगाए हैं। वह मुंबई के लिए IPL में छक्के लगाने के मामले में हार्दिक पांड्या के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

Ad

हार्दिक ने भी IPL में मुंबई के लिए 109 छक्के ही लगाए हैं। हार्दिक ने 106 मुकाबले खेले हैं और इनमें से 98 पारियों में उनकी बल्लेबाजी आई है। सूर्यकुमार ने मुंबई के लिए केवल 94 पारियों में ही हार्दिक के बराबर छक्के लगा दिए हैं।

#2 किरोन पोलार्ड

2010 से 2022 तक मुंबई के लिए IPL खेलने वाले और उनके सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड इस टीम के लिए छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पोलार्ड ने IPL में मुंबई के लिए खेले 189 मैचों की 171 पारियों में 223 छक्के लगाए हैं। मुंबई द्वारा रिलीज किए जाने के बाद पोलार्ड ने IPL से ही संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह मुंबई की फ्रेंचाइजी के लिए दुनिया की कई अन्य टी-20 लीग में अब भी खेल रहे हैं।

#1 रोहित शर्मा

मुंबई के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने 2011 में इस टीम को ज्वाइन किया था और अब भी इसका हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक मुंबई के लिए खेले 212 मैचों की 208 पारियों में 229 छक्के लगाए हैं। रोहित के पास आईपीएल 2025 में इस आंकड़े को और बढ़ाने का मौका होगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications