सूर्यकुमार यादव ने LSG vs MI मैच से पहले ही हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL में ऐसा करने वाले बने 16वें भारतीय क्रिकेटर

Neeraj
IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians - Source: Getty
IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians - Source: Getty

Suryakumar Yadav playing 100th match for MI: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ में मैच खेला जा रहा है। इस मैच के शुरू होने से पहले ही MI के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल यह सूर्यकुमार का MI के लिए IPL में 100वां मुकाबला है। वह एक ही IPL टीम के लिए 100 या उससे अधिक मैच खेलने वाले 16वें भारतीय क्रिकेटर बने हैं। सूर्यकुमार ने MI के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं लेकिन इस सीजन उनका बल्ला उस तरह से नहीं चल पा रहा है। हालांकि आज वह कोशिश करेंगे कि अपने 100वें मुकाबले में एक शानदार पारी खेलें और अपनी टीम को जीत दिलाएं।

Ad

सूर्यकुमार यादव को 2012 में ही MI ने खरीदा था लेकिन उन्हें वहां अधिक खेलने का मौका नहीं मिल पाया। इसके बाद 2014 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बन गए। KKR के लिए 54 मैच खेलने के बाद 2018 में MI ने उन्हें दोबारा अपने साथ जोड़ा। 2018 सीजन की नीलामी में MI ने केवल 3.2 करोड़ रुपए देकर सूर्यकुमार को खरीदा था। इसके बाद से वह लगातार इस टीम का हिस्सा हैं। 2021 तक सूर्यकुमार इसी कीमत पर MI के लिए लगातार खेलते रहे लेकिन 2022 में उन्हें आठ करोड़ रुपए देकर रिटेन किया गया। 2024 तक उन्हें इसी कीमत में टीम के साथ बनाए रखा गया। हालांकि 2025 सीजन की शुरुआत से पहले MI ने 16.35 करोड़ रुपए देकर सूर्यकुमार को रिटेन किया था।

MI के लिए प्रदर्शन की बात करें तो सूर्यकुमार ने अब तक 99 मैचों की 97 पारियों में इस टीम के लिए बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनके बल्ले से 35.52 की औसत के साथ 3090 रन निकल चुके हैं। MI के लिए IPL में सूर्यकुमार ने अब तक दो शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। इस टीम के लिए नाबाद 103 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है। सूर्यकुमार MI के लिए 337 चौके और 116 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले KKR के लिए 41 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार ने 22.52 की खराब औसत के साथ केवल 608 रन बनाए थे। इस टीम के लिए उन्होंने केवल एक अर्धशतक लगाया था।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications