IPL 2020: सूर्यकुमार यादव ने लैप शॉट को लेकर किया बड़ा खुलासा

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव

Ad

सूर्यकुमार यादव बीते कुछ सालों में मुंबई इंडियंस के लिए मध्यक्रम में अपना स्थान बनाया है। सूर्यकुमार यादव ने इस आईपीएल में कुछ मौकों पर धाकड़ खेल दिखाया है। उन्हें स्कूप और लैप शॉट भी खेलते हुए देखा गया है। सूर्यकुमार यादव ने अपने इस शॉट के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने इसकी तैयारी की। सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में ही बेहतरीन पारी खेली थी।

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि बारिश के मौसम में हम हार्ड कंक्रीट पिच पर खेलते थे। ऑफ़ साइड में 30 से 40 मीटर और लेग साइड में 70 से 80 मीटर बाउंड्री होती थी। मैंने स्कूप, स्वीप और लैप शॉट खेलना वहीँ शुरू किया। सभी शॉट वहीँ से आए और मैंने रबड़ की गेंद से खेलने की आदत डाली। मुझे पता था कि स्वीप, लैप शॉट और स्कूप खेलते समय इस गेंद से चोट नहीं लगेगी।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान की हार के तीन बड़े कारण

सूर्यकुमार यादव ने आर्चर के खिलाफ लैप शॉट का प्रयास किया

आईपीएल में रबड़ बॉल नहीं होती और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज तेजी से गेंद डालते हैं। इसके बाद भी सूर्यकुमार यादव ने आर्चर की गेंद पर लैप शॉट खेलने का निर्णय लिया लेकिन गेंद उनके हेलमेट पर लग गई। हालांकि यादव को चोट नहीं आई और वे बल्लेबाजी करते रहे। इसके बाद भी उन्होंने एक बार फिर लैप शॉट खेला।

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने नाबाद 79 रन बनाकर मुंबई इंडियंस का स्कोर मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव की इस पारी के कारण मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स के ऊपर दबाव बनाया। सूर्यकुमार यादव ने छोटी छोटी साझेदारियां करते हुए रन गति में कोई कमी नहीं आने दी। इसका परिणाम यही रहा कि मुंबई ने बड़ा स्कोर बनाकर राजस्थान के ऊपर दबाव बनाया। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications