3 IPL फ्रेंचाइजी जो सूर्यकुमार यादव को अपना अगला कप्तान बनाने के लिए लगाएंगी एड़ी चोटी का जोर, टीम के कप्तान पर होगी सबकी नजर 

Photo Credit: BCCI and IPL Official Website
Photo Credit: BCCI and IPL Official Website

3 IPl teams might be interested to make Suryakumar Yadav their Captain: आईपीएल (IPL 2025) का 18वां सीजन इस बार काफी अलग होगा, क्योंकि इसकी शुरुआत से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को सिर्फ कुछ ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी, अब ये संख्या कितनी होगी इस बात की पुष्टि भी जल्द हो जाएगी।

Ad

वहीं, आईपीएल के आगामी सीजन में कई टीम अपने कप्तान भी बदलेंगी। कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजरें भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अपना अगला कप्तान बनाने पर होंगी, जिन्हें हाल ही में टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान घोषित किया गया है। इस आर्टिकल में हम उन 3 आईपीएल फ्रेंचाइजी का जिक्र करेंगे, जो सूर्यकुमार यादव को अपना अगला कप्तान बनाने के लिए एड़ी छोटी का जोर लगाएंगी।

ये हैं वो 3 आईपीएल फ्रेंचाइजी जो IPL 2025 में सूर्यकुमार यादव को अपना कप्तान बनाना चाहेंगी

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Ad

आईपीएल 2022 से फाफ डू प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी संभाल रहे हैं। तीन सालों में वह भी आरसीबी को ख़िताब जिता पाने में सफल नहीं हो पाए। पूरी उम्मीद है कि आरसीबी आगामी सीजन से पहले डू प्लेसी को रिटेन नहीं करेगी। हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं है कि बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है लेकिन वह अभी 39 वर्ष के हैं। ये भी हो सकता है कि वह आईपीएल 2025 से पहले ही संन्यास की घोषणा भी कर दें। ऐसे में फ्रेंचाइजी सूर्यकुमार यादव को अपना अगला कप्तान बना सकती है। भारतीय होने के नाते उनका बाकी खिलाड़ियों के साथ अच्छा तालमेल भी बैठेगा।

2. लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा कप्तान केएल राहुल हैं। पिछले सीजन के आखिरी कुछ मैचों में उनकी टीम के मालिक संजीव गोयनका के साथ कहासुनी होते हुए भी देखी गई थी, तभी से ऐसी खबरें चर्चा में थीं कि राहुल आगामी सीजन से पहले एलएसजी का साथ छोड़ देंगे। राहुल के जाने के बाद फ्रेंचाइजी सूर्याकुमार यादव पर बड़ा दांव लगाना चाहेगी, अगर वो ऑक्शन में बिकने के लिए आते हैं। लखनऊ की टीम उन्हें अपना अगला कप्तान भी नियुक्त कर सकती है।

1. दिल्ली कैपिटल्स

इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी शामिल है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2025 से पहले ऋषभ पंत भी दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ देंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजी को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत पड़ेगी, जो शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ बढ़िया कप्तानी भी कर सके और सूर्यकुमार यादव इसके लिए बिल्कुल प्रबल दावेदार हैं। डीसी सूर्यकुमार को अपने स्क्वाड में शामिल करने का मौका नहीं छोड़ेगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications