Fan gave special advice Devisha Shetty: मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव खेल के साथ- साथ अपने व्यवहार की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सूर्यकुमार यादव मस्तमौला स्वाभाव के क्रिकेटर हैं, अक्सर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिसमें कभी पैपराजी तो कभी अपने साथी क्रिकेटर्स के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। सूर्यकुमार यादव के साथ- साथ उनकी वाइफ भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं, सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी एक सफल क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने अपने डांस के दमपर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। देविशा मुंबई में बतौर डांस कोच बच्चों को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी देती हैं। डांस के अलावा देविशा को बेकिंग और खाना बनाने का भी काफी शौक है। इसी बीच देविशा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख एक फैन ने सूर्यकुमार यादव का जिक्र करते हुए उन्हें खास सलाह दी है। आपको दिखाते हैं फैन का कमेंट...फैन ने देविशा शेट्टी को दी खास नसीहतमंगलवार शाम देविशा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह डॉगी के साथ खेलती हुईं नजर आ रही हैं। देविशा शेट्टी इन तस्वीरों में सिंपल लुक में बहुत सुंदर लग रही हैं। फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ समय से फैंस लगातार देविशा शेट्टी की प्रेग्नेंसी के बारे में बात कर रहे हैं, इस पोस्ट पर भी उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़े कई कमेंट देखने को मिल रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postइसी बीच देविशा शेट्टी के लिए एक खास कमेंट देखने को मिला, एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि सूर्य भाऊ इतने फिट हैं आप जिम जाया करों। वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा कि भाभी भईया को बोलो ना मुझे चाचू बना दें।फैंस कमेंट्स (photo credit: instagram/devishashetty_)गौरतलब है कि देविशा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और फैंस के बीच अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी हर तस्वीर पर खूब प्यार लुटाते हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, हर लिबास में देविशा बेहद खूबसूरत लगती हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर देविशा के 696k फॉलोअर्स हैं।