AUS vs SL: T20 World Cup 2021 के 22वें मैच का प्रीव्यू, मौसम, पिच की जानकारी और संभावित XI

ऑस्ट्रेलिया की टीम का पलड़ा भारी कहा जा सकता है
ऑस्ट्रेलिया की टीम का पलड़ा भारी कहा जा सकता है

Ad

T20 World Cup में गुरुवार को एक ही मैच होगा जिसमें ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा। टूर्नामेंट का यह 22वां मुकाबला होगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले कुछ समय से अपना बेस्ट देने में सफल नहीं रही है लेकिन मैच समाप्त करने का तरीका उनके पास है। स्टीव स्मिथ धीमी पिचों पर टिककर खेलते हैं और अन्य बल्लेबाजों को अटैक करने की रणनीति के तहत भेजा जाता है। क्वालीफाइंग चरण में नाबाद आने के बाद श्रीलंका कुछ अच्छी गति का निर्माण कर रही है जो टूर्नामेंट से पहले एक अनजान पक्ष रहा है। चरित असलांका और भानुका राजपक्षे ने जिस तरह से बांग्लादेश के खिलाफ पारी को फिर से जीवित किया वह एक बहुत बड़ा उत्साह रहा होगा।

ऑस्ट्रेलिया के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के बाद थोड़ी राहत की सांस थी। एक ऐसा मैच था जो आगे बढ़ने की उनकी उम्मीदों के लिए महत्वपूर्ण था। वे गेंद के साथ मैदान में उत्कृष्ट थे। जोश हेज़लवुड के शानदार शुरुआती स्पेल और ग्लेन मैक्सवेल के चार ओवरों का स्पेल बोनस रहा। टूर्नामेंट में और आगे तक जाने के लिए डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच के बल्ले से रन आने जरूरी हैं। दोनों ही फॉर्म में नहीं हैं।

संभावित एकादश

Australia

आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

Sri Lanka

दसुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा, पैथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्सा, वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुश्मांथा चमीरा, अकीला धनंजय, लाहिरू कुमारा

पिच और मौसम की जानकारी

दुबई की पिच में बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों के लिए भी मदद रहेगी। पहले बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ओस का लाभ मिलेगा और लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाएगा। 170 रन का स्कोर पहले खेलते हुए बनाना होगा। शाम के समय मुकाबला होने के कारण गर्मी का अहसास नहीं होगा।

AUS vs SL मैच का सीधा प्रसारण

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजनी+हॉट्स्टार एप्लीकेशन पर देखा जा सकता है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications