न्यूजीलैंड की T20 World Cup में एक और बड़ी जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया 

New Zealand v Sri Lanka - ICC Men
New Zealand v Sri Lanka - ICC Men's T20 World Cup

T20 World Cup 2022 के 27वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 167/7 का स्कोर बनाया, जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 102 रन बनाकर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज फिन एलेन और डेवोन कॉनवे क्रमशः 1-1 रन बनाकर श्रीलंकाई स्पिनर्स का शिकार बने। कप्तान केन विलियमसन की खराब फॉर्म जारी रही और वह 13 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। यहाँ से ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 99 तक पहुँचाया। मिचेल को 22 के निजी स्कोर पर वानिन्दु हसरंगा ने 15वें ओवर में चलता किया। कुछ और विकेट गिरे लेकिन फिलिप्स ने एक छोर से धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और अपने टी20 करियर का दूसरा शतक जड़ा। वह 64 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस तरह न्यूजीलैंड एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंची। श्रीलंका के लिए कसुन रजिता ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत भी बेहद खराब रही और ओपनर पैथुम निसांका अपना खाता खोले बिना ही पहले ओवर में आउट हो गए। दूसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने कुसल मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दोनों ही बल्लेबाजों ने क्रमशः 4 और 0 का स्कोर बनाया। चरिथ असलंका भी फ्लॉप रहे और 4 रन बनाकर बोल्ट का तीसरा शिकार बने। कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 35 और भानुका राजपक्षे ने 34 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका और टीम अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 13 रन देकर चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications