पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने टी20 इतिहास का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोहम्मद रिजवान एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल रिजवान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन पूरे किये हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में रिजवान ने यह कीर्तिमान हासिल किया।रिजवान ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से प्रभावित करना जारी रखा और एक अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपने टी20 करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। इससे पहले टूर्नामेंट में रिजवान ने क्रिस गेल के एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 रन बनाने के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। अब उनके पास 2021 में 132.44के स्ट्राइक रेट से 58.10 के औसत से 1743 रन हैं। रिजवान ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान के लिए अहम भूमिका निभाई। कप्तान बाबर आजम के बाद रिजवान टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इससे पहले बाबर आजम ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। बाबर आजम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2500 रन पूरे किये और इस स्तर पर पहुँचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। बाबर आजम ने कुल 62 पारियों का सहारा लेते हुए यह आंकड़ा हासिल किया। उनके अब 2507 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। 122 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है।T20 World Cup@T20WorldCupAnother sensational knock from Mohammad Rizwan 🔥#T20WorldCup | #PAKvAUS | bit.ly/T20WC-SF28:38 AM · Nov 11, 202149150Another sensational knock from Mohammad Rizwan 🔥#T20WorldCup | #PAKvAUS | bit.ly/T20WC-SF2 https://t.co/CW63heIp6tबाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बतौर ओपनर खेलते हुए पिछले एक साल में पाकिस्तान के लिए बेहतरीन काम किया है। दोनों नई गेंद के सामने पावरप्ले में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत देते हुए आगे लेकर जाते हैं। इससे निचले क्रम के बल्लेबाजों के ऊपर ज्यादा दबाव नहीं रहता। दोनों के खेल में संयम और तेजी दोनों देखी जाती है। यही कारण है कि पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया।