Tilak Varma Family: तिलक वर्मा छोटी सी उम्र में भारतीय क्रिकेट के अंदर अपनी एक पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म हैदराबाद में 8 नवंबर 2002 को हुआ था। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक 2022 में सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2022 के आईपीएल मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ 70 लाख में खरीदा था। उनकी बेस प्राइस 20 लाख थी और वो अनकैप्ड खिलाड़ी थे। इसके बाद उन्हें 2023 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। वह अभी तक वनडे और टी20 में भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं।तिलक वर्मा के परिवार में कौन-कौन?तिलक वर्मा के पिता का नाम नंबूरी नागराजू है। उनके पिताजी भी हैदराबाद के रहने वाले हैं। एक समय तिलक के पिता एक सामान्य इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करते थे। वहीं, उनकी मां का नाम गायत्री देवी है, जो एक गृहिणी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर तिलक के पिता ने कड़ी मेहनत की और अपने बेटे को कभी भी अपने सपनों को छोड़ने के लिए नहीं कहा। तिलक वर्मा ने एक बार खुलासा किया था कि उनके पिता ने उन्हें कभी भी क्रिकेट खेलने से नहीं रोका। तिलक ने भी खुद पर दिखाए गए भरोसे को सही साबित किया और मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postतिलक वर्मा के एक बड़े भाई हैं, जिनका नाम तरुण वर्मा है। हालांकि, तरुण के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके अलावा तिलक की गर्लफ्रेंड के बारे में भी सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। तिलक ने सोशल मीडिया या कहीं और अपने पार्टनर या रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। तिलक वर्मा की नेट वर्थमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक वर्मा के पास लगभग 5 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। वह सालाना करीब 2.5 करोड़ रुपए कमाते हैं। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत बीसीसीआई वेतन, आईपीएल अनुबंध और ब्रांड एंडोर्समेंट है। उन्हें बीसीसीआई की ओर से साल का 1 करोड़ रुपए मिलता है। वहीं, हर एक वनडे के लिए 6 लाख और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपए फीस के रूप में कमाते हैं। तिलक वर्मा Boost, SS Bats और Fan Craze के लिए विज्ञापन भी करते हैं। तिलक के पास कुछ महंगी गाड़ियां भी हैं। वह मर्सिडीज बेंज एस क्लास चलाते हैं, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज है, जिसकी कीमत 2 करोड़ से अधिक है। वहीं, उनके पास तेंलगाना के हैदराबाद में एक आलीशान घर है, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं।