पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में काफी बदलाव हुए हैं। चाहे वह टेस्ट मैच की अवधि के दिन हों या फिर लाल गेंद के बदले गुलाबी गेंद का इस्तेमाल। यहां तक कि डे-नाईट टेस्ट मैचों का भी आयोजन हुआ। हाल ही में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में जर्सी के पीछे नाम और जर्सी नंबर भी लिखा जाने लगा। हालांकि इन सब के बावजूद टेस्ट प्रारूप का अपना ही महत्त्व है। अभी भी बल्लेबाज मुश्किल पिचों पर रन बनाने के लिए संघर्ष करते हैं, जिसका सबसे बढ़िया उदहारण एशेज 2019 है।
टी20 क्रिकेट के आने के बाद बल्लेबाज टेस्ट में ज्यादा तेजी से रन बनाने में सक्षम हो गए हैं और नए-नए शॉट्स लगाते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज़ में, रोहित शर्मा ने पहले मैच में 13 छक्के लगाए और एक टेस्ट मैच में एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। हालांकि अभी भी कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं जो टेस्ट प्रारूप में उसी पुराने ढंग से बल्लेबाजी करते हैं, जैसे पहले के बल्लेबाज करते थे।
यह भी पढ़े: 3 बल्लेबाज जिन्होंने अपने पहले टेस्ट शतक को तिहरे शतक में तब्दील किया
हमने देखा है कि कई बल्लेबाज हैं जो टेस्ट प्रारूप में रन बनाने के लिए ज्यादा जोखिम नहीं उठाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने करियर में बिना छक्का लगाए भी सफलता हासिल की है।
आइये नजर डालते हैं ऐसे ही तीन बल्लेबाजों पर जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाए:
#3 ग्लेन टर्नर ( मैच - 41, इनिंग्स - 73, रन - 2991, उच्चतम स्कोर - 259)
![à¤à¥à¤²à¥à¤¨ à¤à¤°à¥à¤¨à¤°Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/de142-15709625207923-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/de142-15709625207923-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/de142-15709625207923-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/de142-15709625207923-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/de142-15709625207923-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/de142-15709625207923-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/de142-15709625207923-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/de142-15709625207923-800.jpg 1920w)
टर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1969 की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बावजूद टर्नर ने दूसरी पारी में 40 रन बनाए। एक टेस्ट मैच की दोनों पारी में शतक बनाने वाले टर्नर, न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए न्यूजीलैंड की कप्तानी भी की। 41 टेस्ट में उन्होंने 7 शतकों और 14 अर्धशतकों के साथ 2991 रन बनाए। 7 शतक लगाने के बावजूद भी टर्नर ने अपने पूरे टेस्ट करियर में एक भी छक्का नहीं लगाया।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
#2 विजय मांजरेकर (मैच - 55, इनिंग्स - 92, रन - 3208, उच्चतम स्कोर - 189)
![विà¤à¤¯ माà¤à¤à¤°à¥à¤à¤°Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c75a4-15709625621972-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c75a4-15709625621972-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c75a4-15709625621972-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c75a4-15709625621972-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c75a4-15709625621972-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c75a4-15709625621972-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c75a4-15709625621972-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c75a4-15709625621972-800.jpg 1920w)
विजय मांजरेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर के पिता हैं। विजय मांजरेकर हुक और कट शॉट्स लगाने के लिए काफी प्रसिद्ध थे। मुंबई में जन्मे इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ 1951-52 के तीसरे टेस्ट में पदार्पण किया। नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय पारी में शानदार 48 रन बनाए थे। मांजरेकर ने अपना पहला टेस्ट शतक 20 साल की उम्र में इंग्लैंड में बनाया था। 55 टेस्ट में, उन्होंने 7 शतकों और 15 अर्धशतकों के साथ 3208 रन बनाए। उन्होंने 1965 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी अंतिम पारी में शतक बनाया था।
#1 जोनाथन ट्रॉट (मैच - 52, इनिंग्स - 93, रन - 3835, उच्चतम स्कोर - 226)
![à¤à¥à¤¨à¤¾à¤¥à¤¨ à¤à¥à¤°à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7c59-15710647646545-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7c59-15710647646545-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7c59-15710647646545-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7c59-15710647646545-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7c59-15710647646545-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7c59-15710647646545-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7c59-15710647646545-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7c59-15710647646545-800.jpg 1920w)
जोनाथन ट्रॉट को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लगभग 5 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी इंग्लैंड को टेस्ट प्रारूप में नंबर 3 पर उनका विकल्प नहीं मिला है। हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर छोटा रहा, लेकिन वे खेल के सबसे लंबे प्रारूप में इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक के रूप में याद रखे जायेंगे। ट्रॉट ने 2009 की एशेज श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में शतक बनाकर अपना डेब्यू किया था।
52 टेस्ट मैचों में ट्रॉट ने 9 शतकों और 19 अर्धशतकों के साथ 3835 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने अपने टेस्ट करियर में एक भी छक्का नहीं लगाया।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।