#3 इशान किशन

इशान किशन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत गुजरात लॉयंस की ओर से की थी और उस दौरान उनकी निचले क्रम में बल्लेबाजी क्षमता को देखते हुए ही मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को 2018 की नीलामी में 6.2 करोड़ रुपए में खरीदा था।
इशान किशन ने मुंबई इंडियंस की ओर से कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। जिनमें से 2018 के सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उनही 21 गेदों में 62 रनों की पारी लाजवाब थी। इशान किशन की इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 210 रन बनाए थे।
इसके अलावा इशान किशन ने अपने आईपीएल करियर में 37 मैचों में 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 695 रन और 34 छक्के लगाए हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इशान किशन मुंबई इंडियंस की ओर से मैच फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
#2 हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने बेहद कम समय में अपनी पहचान दुनिया के सबस दिग्गज ऑलराउंडर के रूप में बनाई है। टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। पांड्या पिछले कुछ समय से चोट लगने के कारण भारतीय टीम से बाहर थे लेकिन उन्होंने मैदान में वापसी करते ही डीवाई पाटिल टी20 कप के दौरान दो धुंआधार शतक जड़े हैं।
इसके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से पिछले सीजन में केकेआर के खिलाफ 34 गेदों में 91 रनों की शानदार पारी खेली थी। वह अभी तक आईपीएल में 66 मैचों में 154 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1068 रन बना चुके हैं, जिसमें 68 छक्के भी शामिल हैं। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वह आगामी सीजन में टीम के लिए एक बेहतरीन मैच फिनिशर साबित होंगे।
#1 किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड को हमेशा से ही एक खतरनाक बल्लेबाज माना गया है, उन्होंने कई मौकों पर अकेले ही मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई है। अपने दस साल के आईपीएल करियर में उन्होंने 146.77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 2755 रन बनाए हैं। जिसमें 176 छक्के और 181 चौके भी शामिल हैं। इसके अलावा वह 56 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे में दोहरी भूमिका निभाने वाले इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस के सबसे बेहतरीन मैच फिनिशर के रूप में देखा जा रहा है।