ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल इस साल सबसे ज्यादा छक्के वनडे क्रिकेट में जड़ने वाले बल्लेबाज रहे। ग्लेन मैक्सवेल ने इस वर्ष कुल 6 वनडे मुकाबले खेले और 22 छक्के उनके बल्ले से निकले। इसके अलावा उनके बल्ले से 353 रन भी निकले। ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से 20 चौके भी आए। उन्होंने इस वर्ष एक शतक और 3 अर्धशतकीय पारियां खेली। उनका सर्वाधिक स्कोर 108 का रहा है।