Most Handsome Cricketers in the World: भारत में सबसे ज्यादा क्रिकेट को पसंद किया जाता है। देश भर में भारतीय क्रिकेटर्स के लाखों-करोड़ों फैंस हैं। क्रिकेटरों ने अपने शानदार खेल के दम पर दुनियाभर में खूब दौलत और शौहरत कमाई है। लेकिन आज हम क्रिकेटरों की क्रिकेटिंग स्किल्स के बारे में नहीं, बल्कि उनकी खूबसूरती के बारे में बात करेंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जो मैदान पर ही नहीं, मैदान के बाहर भी अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर हैं। फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए लाखों की टिकट खरीदने तक को तैयार रहते हैं।5.पैट कमिंसऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस भी दुनिया के सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में शुमार हैं। हाइट, फिटनेस और लुक के मामले में वह किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। साल 2023 में ‘वर्ल्ड कप’ जीतने के बाद पैट कमिंस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। तब से वह लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। 4.नसीम शाह आज के दौर में नसीम शाह दुनिया के सबसे हैंडसम क्रिकेटर हैं। पर्सनैलिटी और लुक के मामले में नसीम बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। नसीम शाह सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत और बांग्लादेश समेत कई देशों की लड़कियों के बीच भी चर्चा में रहते हैं। 3.शोएब मलिक पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक अपनी फिटनेस और चार्मिंग लुक की वजह से सोशल मीडिया पर राज करते हैं। शोएब मलिक की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। शोएब मलिक का भारत से भी खास संबंध है, क्योंकि उनकी एक्स-वाइफ सानिया मिर्जा एक भारतीय खिलाड़ी हैं। View this post on Instagram Instagram Post 2.शुभमन गिलशुभमन गिल दुनिया के सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में से एक हैं। अपनी जबरदस्त फिटनेस और चार्मिंग लुक की वजह से वह लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। कई एक्ट्रेस भी शुभमन गिल की तारीफ कर चुकी हैं।1.विराट कोहलीहैंडसम क्रिकेटर्स की लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। विराट कोहली क्रिकेट जगत में अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। एट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के चलते वह दुनिया के सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में से एक हैं। विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।