काव्या मारन से लेकर सेजल जयसवाल तक, ये हैं IPL की टॉप-5 मिस्ट्री गर्ल्स; सोशल मीडिया पर मचा चुकी हैं हलचल

काव्या मारन
काव्या मारन और सेजल जयसवाल की तस्वीर (photo credit: instagram/srhfansofficial,,sejaljaiswal)

IPL Mystery Girl list: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन नीलामी में सिर्फ क्रिकेट के बारे में ही बात नहीं होती है, यहां ग्लैमर का भी जोरदार तड़का लगता है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान काव्या मारन की कई तस्वीरें वायरल हुईं, फैंस काव्या मारन की तारीफे करते नहीं थकते रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब आईपीएल में ऐसा कुछ देखने को मिला है। आईपीएल के दौरान कैमरे में कई हसीनाओं को कैद किया गया, जिन्हें मिस्ट्री गर्ल के नाम से पहचान मिली।

Ad

आज आपको आईपीएल की पांच ऐसी मिस्ट्री गर्ल के बारे में बताएंगे जिन्हें आईपीएल में पहली बार देखते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। इस लिस्ट में मशहूर बिजनेसमैन की बेटी से लेकर काव्या मारन और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड शामिल हैं।

ये हैं आईपीएल की 5 मिस्ट्री गर्ल

5.काव्या मारन

सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन आईपीएल के दौरान स्पॉट हुईं थीं। काव्या मारन की असली पहचान ना पता होने की वजह से वह सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल के नाम से फेमस हो गई थीं। काव्या को आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान काफी सर्च किया गया था। जिसके बाद यह पता चला यह कोई मिस्ट्री गर्ल नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ की मालिक की बेटी हैं।

Ad

4.श्रुति तुली

सीएसके फैनगर्ल श्रुति तुली उस वक्त सनसनी बन गईं, जब उन्हें मुंबई में पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम को चीयर करते हुए देखा गया। उस के बाद श्रुति तुली को सोशल मीडिया पर काफी सर्च किया था। मूल रूप से अमृतसर की रहने वाली श्रुति ने 2013 में मिस इंडिया दिवा पेजेंट के साथ मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था।

3.ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी

ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी आईपीएल 2022 के दौरान सुर्खियों में आईं थीं। आईपीएल 2022 के दौरान ईशा नेगी ऋषभ पंत को चीयर करने पहुंची थीं, उस दौरान उनको कैमरे में कैद कर लिया गया था। जिसके बाद वह काफी समय तक मिस्ट्री गर्ल के जरिए अपनी पहचान छिपाती रही थीं। बाद में पता चला था कि वह ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी हैं।

2.अदिति हुंडिया

भारतीय क्रिकेटर इशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी मिस्ट्री गर्ल बनकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। दरअसल आईपीएल 2022 के दौरान अदिति हुंडिया को मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज के लिए चीयर करते हुए देखा गया था। जिसके बाद वह लाइमलाइट में आ गईं। अदिति हुंडिया मॉडलिंग करती हैं। अदिति मिस दिवा 2018 की विजेता और फेमिना मिस इंडिया 2017 में फाइनलिस्ट थीं।

1.सेजल जयसवाल

सेजल जयसवाल उस वक्त लाइमलाइट में आईं थीं जब उन्हें आईपीएल सीजन के दौरान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों के साथ ट्रेवल करते हुए देखा गया। जसप्रीत बुमराह और इशान किशन जैसे खिलाड़ियों के साथ भी सेजल जयसवाल की तस्वीर वायरल हुई थी। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सर्च किया गया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications