IPL 2025 Mega Auction : पहले दिन के बाद किस टीम के पास बचे कितने पैसे, कितने स्लॉट भरने हैं बाकी; जानिए पूरी डिटेल 

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

Teams Remaining Purse and Slots After 1st day IPL 2025 Mega Auction: रविवार को जेद्दा में IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन 84 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें से 72 प्लेयर्स को खरीदार मिले। वहीं, 12 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। सभी फ्रेंचाइजी द्वारा मिलकर ऑक्शन के पहले दिन 467.95 करोड़ रूपये खर्च किए गए। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत रहे, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की भारी भरकम रकम देकर खरीदा था।

Ad

25 नवंबर को मेगा ऑक्शन का दूसरा और आखिरी दिन होगा। अभी कई बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में आना बाकी हैं और फ्रेंचाइजी ने दूसरे दिन के लिए भी रणनीति पहले से बनाई हुई है। आइए जानते हैं IPL 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन के बाद किस फ्रेंचाइजी के पास सबसे ज्यादा पर्स मनी बची हुई है और खिलाड़ियों के कितने स्लॉट खिलाड़ी हैं।

Ad

1. मुंबई इंडियंस: मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन के पहले दिन 18.90 करोड़ रूपये खर्च किए। अब फ्रेंचाइजी की पर्स मनी में 26.10 करोड़ रूपये बाकी है और खिलाड़ियों के 9 स्लॉट उपलब्ध हैं।

2. कोलकाता नाइट राइडर्स: डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले दिन 40.95 करोड़ रूपये लुटाए। अब उसके पास 10.05 करोड़ रूपये बाकी हैं। वहीं, केकेआर में 12 स्लॉट बचे हैं।

3. चेन्नई सुपर किंग्स: पांच बार टाइटल जीतने वाली सीएसके ने 39.40 करोड़ रूपये खर्च किए। फ्रेंचाइजी के पास अभी 15.60 करोड़ रूपये बाकी है। चेन्नई की टीम में 12 स्लॉट बाकी हैं।

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: आरसीबी ने 52.35 करोड़ रूपये खर्च किए हैं। वहीं, अब उसकी पर्स मनी में 30.65 करोड़ रूपये बाकी हैं। बेंगलुरु की टीम में 9 स्लॉट हैं।

5. सनराइजर्स हैदराबाद: SRH ने 39.85 करोड़ रूपये खर्च किए। अब उसके पास सिर्फ 5.15 करोड़ रूपये बचे हैं। हैदराबाद टीम में 13 स्लॉट शेष हैं।

6. लखनऊ सुपर जायंट्स: लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी ऑक्शन के पहले दिन जमकर पैसे खर्च किए। अब फ्रेंचाइजी की पर्स मनी में 14.85 करोड़ रूपये शेष हैं। वहीं, स्लॉट 12 हैं।

7. राजस्थान रॉयल्स: आईपीएल के उद्घाटन सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने 23.65 करोड़ रूपये खर्च किए थे। अब उसकी पर्स वैल्यू 17.35 करोड़ है, जबकि स्लॉट 11 हैं।

8. पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स ने ऑक्शन के पहले दिन सबसे अधिक 88 करोड़ रूपये खर्च किए। फ्रेंचाइजी के पास अभी भी 22.50 करोड़ शेष हैं। उसके पास स्लॉट 12 हैं।

9. गुजरात टाइटंस: गुजरात टाइटंस ने 51.50 करोड़ रूपये खर्च किए। फ्रेंचाइजी की बाकी राशि 17.50 करोड़ रूपये है। वहीं, स्लॉट 14 शेष हैं।

10. दिल्ली कैपिटल्स: डीसी ने 59.20 करोड़ रूपये खर्च कर दिए हैं। अब उसके पास 13.80 करोड़ रूपये बाकी हैं। वहीं, खिलाड़ियों के स्लॉट 13 हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications