शोएब मलिक की वाइफ सना जावेद के टॉप-5 ड्रामा शोज, जिन्हें पाकिस्तानी और भारतीय फैंस दोनों ने खूब किया पसंद

सना जावेद
सना जावेद और शोएब मलिक की तस्वीर (photo credit: instagram/sanajaved.official)

Sana Javed best Pakistani drama shows: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद को भले ही भारतीय फैंस पसंद ना करते हों और सोशल मीडिया पर ट्रोल करते रहते हों, लेकिन सना जावेद के ड्रामा शोज को भारत में खूब पसंद किया जाता है। हालांकि, भारतीय फैंस के पास सना जावेद को ट्रोल करने और उनसे नफरत करने की एक खास वजह भी है। भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा की जगह सना जावेद को देख हर भारतीय को बुरा लगता है। शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को धोखा दिया। सानिया मिर्जा के साथ रहते हुए उन्हें सना जावेद से प्यार हो गया, और सानिया मिर्जा को तलाक देने के कुछ ही दिन बाद शोएब मलिक ने सना जावेद से शादी कर ली थी। भारतीय फैंस का गुस्सा जायज है।

Ad

सना जावेद को अभिनेत्री के रूप में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने कई ड्रामा शोज में दमदार किरदार निभाए हैं, जो भारतीय फैंस को भी खूब पसंद आए। इस बीच, हम आपको पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के पांच टॉप ड्रामा शोज के बारे में बताएंगे, जिन्हें पाकिस्तान और भारत दोनों देशों के फैंस ने खूब पसंद किया।

शोएब मलिक की पत्नी सना जावेद के टॉप ड्रामा शोज

5. रोमियो वेड्स हीर

यह ड्रामा शो साल 2018 में आया था और डायरेक्शन अंजुम शहजाद ने किया है। कहानी को मोहम्मद यूनिस बट्ट ने लिखा है। शो में फिरोज खान और सना जावेद की जोड़ी ने कमाल की एक्टिंग की है।

4. डर खुदा से

यह पाकिस्तानी सीरियल भी 2019 में आया था। इसमें सना जावेद के साथ इमरान अब्बास ने कमाल का काम किया था। सीरियल में वर्क प्लेस पर 'मी टू' और 'सेक्शुअल हैरेसमेंट' की कहानी दिखाई गई है। भारत में भी इस शो को खूब देखा गया।

3. रुसवाई

यह शो 2019 में आया था और एक क्राइम ड्रामा सीरीज है। पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल 'रुसवाई' में सना जावेद ने डॉक्टर समीरा का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्हें पीआईएसए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

2.ऐ मुश्त-ए-खाक

इस पाकिस्तानी ड्रामा शो में सना जावेद के अलावा फिरोज खान लीड रोल में हैं। इनके साथ असद सिद्दीकी, इफ्फत रहीम और दानियल अफजल खान का भी अहम रोल है। इस शो की कई क्लिप यूट्यूब पर मौजूद हैं, और फैंस को यह शो काफी पसंद आया।

Ad

1. काला डोरियां

पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद का यह शो साल 2022 में आया था। इस शो की कहानी को साइमा अकरम चौधरी ने लिखा और डायरेक्शन दानिश नवाज ने किया। इस शो में सना जावेद के साथ उस्मान खालिद बट्ट, नादिया अफगान, जैनब कय्यम, अदला खान, शहजाद नूर, समीना अहमद और खालिद अनम ने काम किया। इस शो को फैंस ने खूब पसंद किया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications