इंडियन प्रीमियर लीग का 2013 में खेला गया सीजन मुंबई इंडियंस ने जीता था। इसी सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी बीच सीजन में ही रोहित शर्मा को सौंप दी गई थी और उन्होंने अपनी कप्तानी में पहली बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया था। इसके साथ ही रोहित शर्मा एक शानदार खिलाड़ी के अलावा एक बेहतरीन कप्तान के रूप में भी उभरे थे।
हालांकि आईपीएल 2013 मुंबई इंडियंस की सफलता से ज्यादा एक ऐसी पारी के लिए याद किया जाता है, जिसे टी20 क्रिकेट में खेलना असंभव ही लगता है और शायद आगे कोई खिलाड़ी उस रिकॉर्ड को तोड़ भी ना पाए। हम बात कर रहे हैं क्रिस गेल की 175 रनों की नाबाद पारी के बारे में, जो कि उन्होंने आईपीएल 2013 के दौरान पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेली थी और अपनी टीम का स्कोर 263 पहुंचाया था।
यह भी पढ़ें : आईपीएल 2014 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, 2 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल
इस मैच में क्रिस गेल ने किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी बनाया था। गेल ने अपनी उस पारी में 17 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 175 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने यह रन महज 66 गेदों में बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 265 से भी ज्यादा का रहा था। गेल की इस पारी के अलावा अन्य कई खिलाड़ियों ने भी उस साल के आईपीएल में कई बेहतरीन पारियां खेली थीं और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।
हालांकि आज हम आपको आईपीएल 2013 में शामिल उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने उस सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए थे।
ये हैं वो 5 बल्लेबाज:-
#5 रोहित शर्मा
आईपीएल 2013 में अपनी कप्तान के दौरान मुंबई इंडियंस को पहली बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने उस सीजन में बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा ने उस सीजन में 19 मैचों में 131 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 538 रन बनाए थे और उन्होंने अपने इन रनों के दौरान 4 अर्धशतक भी लगाए थे। रोहित उस सीजन में पांचवे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे।