विक्ट्री परेड की 5 वीडियो जो आपको जरूर देखनी चाहिए, रोहित-विराट का मोमेंट रहा सबसे खास

 Photo Courtesy : Jio Cinema and Aaj Tak Snapshots
Photo Courtesy : Jio Cinema and Aaj Tak Snapshots

5 Videos from Team India Victory Parade : 29 जून 2024 को टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में मात देकर 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। बारबाडोस में आये बेरिल नमक चक्रवात के कारण भारतीय खिलाड़ी 4 दिन तक वहीँ फंसे रहे लेकिन बीसीसीआई द्वारा एक चार्टेड फ्लाइट का इंतजाम किया गया, जिसके बाद सभी चैंपियन खिलाड़ी 4 जुलाई की सुबह अपने देश वापस लौटे। बारबाडोस से दिल्ली की फ्लाइट में आये टीम इंडिया के सितारों ने सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उसके बाद सभी खिलाड़ी मुंबई के लिए रवाना हुए मुंबई की सड़कों पर लाखों लोग टीम इंडिया की विक्ट्री परेड का इन्तजार कर रहे थे और साथ ही वानखेड़े स्टेडियम भी पूरा भर गया। आइये विक्ट्री परेड की उन 5 वीडियो पर नजर डालते है जिसने सभी भारतीय क्रिकेट फैन्स का दिल जीता है।

Ad

5. भारतीय फैन्स के साथ ट्रॉफी का जश्न

Ad

(रोहित शर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत समेत सभी खिलाड़ी बस की छत पर सबसे आगे खड़े होकर ट्रॉफी को फैन्स को दिखाते नजर आये और एक अलग अंदाज में जश्न मनाया।)

4. हार्दिक पांड्या ने ट्वीट करते हुए भारतीय फैंस को धन्यवाद दिया

Ad

(इंडिया तुम मेरे लिए दुनिया हो! मेरे दिल की गहराई से, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद ये ऐसे क्षण हैं जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा। बारिश के बावजूद हमारे साथ जश्न मनाने के लिए आने के लिए धन्यवाद। आप हमें बहुत पसंद हैं। आपके साथ जश्न मनाने के कारण ही हम जो करते हैं वह करते हैं। हम सभी 1.4 अरब भारतीय फैंस चैंपियन हैं। धन्यवाद मुंबई, धन्यवाद भारत)

3. ऋषभ पंत ने बताया अपना अनुभव

Ad

(टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें बस की छत से फैंस द्वारा मनाये गए जश्न को रिकॉर्ड किया और कैप्शन में लिखा कि एक अलग ही अनुभव धन्यवाद इंडिया)

2. पेड़ पर चढ़कर टीम इंडिया के पास जा पहुंचा फैन

Ad

(भारतीय फैंस अपनी टीम से इतना प्यार करते हैं कि इसका एक उदाहरण आज विक्ट्री परेड में भी देखने को मिला टीम इंडिया के खिलाड़ियों तक पहुँचने के लिए एक दर्शक पेड़ पर जा पहुंचा और वहीँ से सभी खिलाड़ियों के फोटो और वीडियो खींचने लगा)

1. रोहित-विराट दोनों मिलकर उठाई ट्रॉफी

(विक्ट्री परेड का सबसे बड़ा पल तब देखने को मिला जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक साथ मिलकर ट्रॉफी को उठाया और दर्शकों के सामने जबरदस्त जश्न मनाया)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications