न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक मारने वाले टॉप 6 भारतीय बल्लेबाज

<p>

टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उन्हीं की धरती में पछाड़ दिया है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 4 मैचों की श्रंखला में 2-1 के अंतर से ऑस्ट्रेलिया को हराया। चेतेश्वर पुजारा और जसप्रीत बुमराह ने भारत की इस ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुजारा ने अपनी 7 पारियों में 521 रन बनाएं। वहीं जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी करते हुए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 21 विकेट झटके है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत को न्यूजीलैंड दौरे के लिए जाना है न्यूजीलैंड में भारत को पांच वनडे मैचों और तीन टी-20 आई मैचों की श्रंखला खेलना है। भारत की तरफ से कई भारतीय खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रन बनाए हैं। वहीं 23 जनवरी से भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैच खेलने हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत रन बनाए हैं। इस लेख में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक मारने वाले टॉप 6 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जिक्र किया गया है।

#6 राहुल द्रविड़, 2 शतक

<p>

भारत के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने अपने पूरे करियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ कई शानदार पारियां खेली थी। द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ रन बनाना काफी पसंद करते थे।

द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 31 वनडे मैचों में 1032 रन बनाएं है इस दौरान इन्होंने दो शतक और 5 अर्धशतक मारे है। राहुल द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक मारने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में 6ठे स्थान पर है।

#5 गौतम गंभीर, 2 शतक

<p>

गौतम गंभीर इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है। गंभीर ने 2018 में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास लिया है। यहां तक कि गंभीर ने आईपीएल मैच भी ना खेलने का निर्णय लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ गंभीर ने 10 वनडे मैच में अच्छी औसत से 442 रन बनाए हैं। इस दौरान गंभीर ने 2 शतक और 1 अर्धशतक भी मारे हैं।

#4 सौरव गांगुली, 3 शतक

<p>

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे। गांगुली ने भारत के लिए अनेक शानदार पारियां खेली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ गांगुली ने 32 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें इन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 1079 रन बनाएं है।

#3 सचिन तेंदुलकर, 5 शतक

<p>

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं। सचिन ने कई बार अकेले के दम पर भारत को मैच जिताए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन के नाम 100 शतक मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। जिसे तोड़ने के लिए बल्लेबाजों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने 42 वनडे मैचों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 1750 रन बनाए हैं। इस दौरान सचिन ने 5 शतक और 8 अर्धशतक भी मारे हैं। सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रन की नाबाद यादगार पारी भी खेली है।

#2 विराट कोहली, 5 शतक

<p>

5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली का साल 2018 में प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। विराट कोहली ने इस साल काफी रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 19 वनडे मैच में 1154 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने 5 शतक और 6 अर्धशतक भी मारे है।

#1 वीरेंद्र सहवाग, 6 शतक

<p>

इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक मारे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सहवाग ने 23 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 50 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1157 बनाए हैं। इस दौरान सहवाग ने 6 शतक और 3 अर्धशतक मारे है। सहवाग ने अपने पूरे वनडे करियर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 शतक बनाए हैं जिसमें 6 शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma