ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 8 भारतीय बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर

#3 महेंद्र सिंह धोनी, 1355 रन

Ad
महेंद्र सिंह धोनी

भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। धोनी ने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में बहुत रन बनाए हैं।

Ad

धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 48 वनडे मैचों में 41.08 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1355 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 शतक और 7 अर्धशतक मारे हैं।


#2 रोहित शर्मा, 1593 रन

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के मौजूदा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेली गयी पिछली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

Ad

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 28 वनडे मैचों में 66.38 की औसत से 1593 रन बनाए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 शतक और 4 अर्धशतक मारे हैं।


#1 सचिन तेंदुलकर, 3077 रन

सचिन तेंदुलकर

भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 71 वनडे मैचों में 44.59 की औसत से 3077 रन बनाए थे। इस दौरान सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक और 15 अर्धशतक मारे थे। सचिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications