IND vs AUS : ट्रेविस हेड का बड़ा कारनामा, भारत के खिलाफ बना दिए 1000 रन

Neeraj
Australia v India - Men
Australia v India - Men's 3rd Test Match: Day 2 - Source: Getty

Travis Head reaches 1000 Test runs against India: ट्रेविस हेड ने भारतीय गेंदबाजों को पीटना लगातार जारी रखते हुए तीसरे टेस्ट में भी अर्धशतक जड़ दिया है। पहले टेस्ट में 89 और दूसरे टेस्ट में 140 रनों की पारी खेलने वाले हेड तीसरे टेस्ट में भी एक शानदार पारी खेल रहे हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट में अपने 1000 रन भी पूरे किए हैं। कमाल की बात ये है कि हेड भारत के खिलाफ टेस्ट में अपनी केवल 22वीं पारी ही खेल रहे हैं।

Ad

टेस्ट में पहली बार किसी टीम के खिलाफ ट्रेविस हेड ने बनाए 1000 रन

यह पहली टीम है जिसके खिलाफ हेड ने टेस्ट में 1000 या उससे अधिक रन बनाए हैं। हेड ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 910 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ हेड का बल्ला लगातार चल रहा है। अब तक वह भारत के खिलाफ टेस्ट में दो शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। भारत के खिलाफ 163 रनों का सर्वोच्च स्कोर रखने वाले हेड ने 50 से अधिक की औसत से अपने ये रन बनाए हैं।

भारत और इंग्लैंड को अगर छोड़ दिया जाए तो अब तक हेड किसी अन्य टीम के खिलाफ टेस्ट में 500 रन भी नहीं बना पाए हैं। हेड अपने करियर में 50 से अधिक टेस्ट खेल चुके हैं, लेकिन फिर भी उनका बल्ला केवल भारत और इंग्लैंड के खिलाफ ही जोरदार तरीके से चला है। सबसे अधिक परेशानी उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले 10 टेस्ट में हेड केबल 295 हीं बना पाए हैं।

वनडे विश्व कप से ही भारत के पीछे पड़े हैं हेड

अक्टूबर 2023 से ही हेड भारत के खिलाफ लगातार आग उगल रहे हैं। इस अवधि में उन्होंने भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट मिलकर आठ मुकाबले खेले हैं जिनमें वह 78 की औसत और 110 की स्ट्राइक रेट के साथ 600 से अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान हेड ने भारत के खिलाफ एक वनडे मैच में एक शतक तो वहीं चार टी-20 मुकाबलों में एक अर्शतक लगाया है। वनडे में उन्होंने 137 और टी-20 में 197 रन बना दिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में हेड ने इस अवधि में भारत के खिलाफ 3 मैचों में ही 300 से अधिक रन बना दिए हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications