3 नए सुपरस्टार जो मुंबई इंडियंस को IPL 2025 में बना सकते हैं छठी बार चैंपियन

ट्रेंट बोल्ट और विल जैक्स (Photo Credit_iplt20.com)
ट्रेंट बोल्ट और विल जैक्स (Photo Credit_iplt20.com)

New Superstars in Mumbai Indians for IPL 2025: क्रिकेट जगत की सबसे चहेती टी20 लीग में से एक आईपीएल के 18वें एडिशन का अब बेसब्री से इंतजार होने लगा है। पिछले ही दिनों इस मेगा टी20 लीग का मेगा ऑक्शन संपन्न हुआ है। इसके बाद अब सभी टीमें अपने मजबूत संतुलन के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड भी काफी खतरनाक दिख रहा है।

Ad

आईपीएल 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने बहुत ही खास रणनीति के तहत अपनी टीम को पूरा किया है। उन्होंने अपने स्क्वॉड में एक से एक स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया है। रोहित, सूर्या, हार्दिक, बुमराह जैसे मैच विनर खिलाड़ियों के साथ अब उनके पाले में कुछ और सितारें जुड़े हैं, जिसके बाद अब ये टीम आपसी कॉम्बिनेशन से खिताब उठा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं वो 3 सुपरस्टार जिनके आने के बाद मुंबई इंडियंस जीत सकती है छठा खिताब

Ad

3. दीपक चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ सालों से लगातार खेल रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर इस बार मुंबई पलटन के हो चुके हैं। इस स्टार तेज गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन के दौरान खरीद लिया है। मुंबई की बॉलिंग अटैक में दीपक चाहर के आने से उनकी टीम काफी खतरनाक नजर आने लगी है। अब इसके बाद ये टीम 2020 के बाद अपने अगले खिताब का सपना पूरा कर सकती है।

2. विल जैक्स

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज विल जैक्स के पिछले साल के प्रदर्शन को भुलाया नहीं जा सकता है। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने आरसीबी के लिए 2024 के सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। विल जैक्स को आरसीबी तो हासिल नहीं कर सकी लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपने पाले में कर लिया। ये खिलाड़ी अब रोहित शर्मा के साथ मुंबई के लिए पारी की शुरुआत कर सकता है। ऐसे में उनके आने से टीम काफी मजबूत बन चुकी है।

1. ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का जलवा पूरा क्रिकेट जगत जानता है। इस मेगा टी20 लीग में भी इस कीवी गेंदबाज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पिछले कुछ सालों से राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले ट्रेंट बोल्ट को इस बार मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। वो एक बार फिर से नीली जर्सी में दिखेंगे। इस बार उनके आने से मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी काफी मजबूत दिख रही है और बोल्ट अपनी टीम को खिताब दिलाने में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Kalpesh Kalal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications