युवराज सिंह के 6 छक्कों के 14 साल पूरे होने पर साथी खिलाड़ियों समेत फैंस की तरफ से ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाए थे 6 छक्के
युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाए थे 6 छक्के

भारत और इंग्लैंड के बीच आज ही के दिन 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 का एक अहम मुकाबला खेला गया था। इस मैच को सबसे ज्यादा यादगार दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने बनाया था। युवराज सिंह ने इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जोकि टी20 इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी है।

इसके अलावा उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने मैच के 19वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए थे। वो टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। युवी ने अपनी पारी में 16 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए थे।

युवराज सिंह द्वारा लगाए गए 6 छक्कों के 14 साल पूरे होने पर ट्विटर पर भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। इसमें उनके कुछ साथी खिलाड़ूी भी शामिल हैं।

(चैंपियन युवराज सिंह, सिक्सर किंग)

(मुझे अगर युवराज सिंह के बारे में बोलना होगा तो शब्द कम रह जाएंगे। वो बेहतरीन हैं।)

(आज के दिन लोगों का टी20 को देखने का नजरिया बदल गया। मैं एक भी गेंद को नहीं भूल सकता, युवी पाजी आप महान हैं। )

(14 साल हो गए, लेकिन अभी भी ऐसा लगता है कल की बात है। फ्लिंटॉफ की स्लेजिंग के बाद युवी का गुस्सा, शास्त्री की कमेंट्री, ब्रॉड का आईकॉनिक ओवर और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड। शुक्रिया युवी पाजी।)

(आज ही के दिन 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह के ऐतिहासिक 6 छक्कों से पहले )

(भारतीय क्रिकेट के लिए बिल्कुल भी नहीं भूल पाने वाली याद। आज ही के दिन 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

(भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के इतिहास में एक पारी के आखिरी 5 ओवर में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट। 1- युवराज सिंह और लिस्ट खत्म।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता