IPL 2020: रविचंद्रन अश्विन की वापसी को लेकर आया अपडेट

रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे। कंधे की चोट के कारण रविचंद्रन अश्विन यह मैच नहीं खेल सके थे। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविचंद्रन अश्विन की चोट पर नया अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि रविचंद्रन अश्विन अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें रविचंद्रन अश्विन 20 सितंबर को पंजाब के खिलाफ हुए अपने पहले मैच में चोटिल हो गए थे। गौरतलब है कि रविचंद्रन अश्विन पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए हैं।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अश्विन की चोट के संदर्भ में कहा, "मुझे लगता है कि अश्विन काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं, लेकिन हम उन्हें 2-3 मैच आराम देना चाहते थे ताकि वह बेहतर महसूस कर सकें। वह जिम में अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कल नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी भी की थी।"

यह भी पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था

एक ही ओवर फेंक सके थे रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स के अपने पहले मैच में केवल एक ही ओवर डाला था। अपने इस ओवर में उन्होंने करुण नायर और निकोलस पूरन के रूप में दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए थे। अपने इकलौते ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन ने ग्लेन मैक्सवेल के शॉट को रोकने की कोशिश की और डाइव लगाई। अपने इस प्रयास में वह अपने बाएं कंधे पर चोट लगा बैठे। वह काफी दर्द में दिख रहे थे और फीजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद वह मैच में मैदान में नहीं लौटे।

रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन

मैच के बाद चोटिल अश्विन ने कहा था, "मैदान से बाहर जाते समय मुझे दर्द हो रहा था, लेकिन अब दर्द शांत हो गया है और स्कैन की रिपोर्ट भी बहुत उत्साहजनक है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।"

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का आगाज अच्छा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications