Usman Khawaja and Rachel Mclellan love story: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ क्रिकेटर्स में एक हैं। ख्वाजा 22 नवंबर से शुरु होने वाली बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा है और उनकी पत्नी रिचेल कमेंटरी पैनल में नजर आएंगी। यह सीरीज पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी। शायद ही आपको पता हो कि यह दिग्गज क्रिकेटर पाकिस्तानी मूल का है। ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुआ था। उसमान ख्वाजा बेहद कम उम्र में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। चार साल की उम्र में ख्वाजा की फैमिली इस्लामाबाद से न्यू साउथ वेल्स आ गई थी। ख्वाजा इस बात का जिक्र कई बार कर चुके है कि भले ही वह पाकिस्तान के लिए क्रिकेट नहीं खेलते लेकिन अपने जन्म स्थान वाले देश से उन्हें बहुत प्यार है। उन्होंने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। ख्वाजा के खेल की तरह ही उनकी लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। उन्होंने अपने से 9 साल छोटी उम्र की लड़की से शादी की है। आज आपको उस्मान ख्वाजा की लव स्टोरी के कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बताएंगे।नौ साल छोटी लड़की को किया था प्रपोजउस्मान ख्वाजा की पत्नी का नाम रेचल मैक्लेलेन है। रेचल अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं। ख्वाजा और उनकी उम्र में लगभग नौ साल का अंतर है। उस्मान अपनी पत्नी से नौ साल बड़े हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात सिडनी में हुई थी। ख्वाजा ने अपने 21वें बथर्ड के मौके पर साल 2016 में रेचल को प्रपोज किया था। रेचल ने उस्मान की क्रिकेट जर्नी में भी खूब साथ दिया है। View this post on Instagram Instagram Postशादी के लिए रेचल ने किया था धर्म परिवर्तनउस्मान ख्वाजा और रेचल ने साल 2016 में सगाई की थी। सगाई के 2 साल बाद यानी साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि शादी से पहले रेचल कैथोलिक क्रिश्चियन थीं। हालांकि शादी के लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था। रेचल ने उस्मान से शादी करने के लिए इस्लाम अपनाया। दोनों की शादी इस्लामिक रीति रिवाज से हुई थी। धर्म बदलने को लेकर उस्मान ख्वाजा ने कहा था कि रेचल ने बिना किसी दबाव के धर्म परिवर्तन किया था।