विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को जन्मदिन पर रोमांटिक पोस्ट कर किया विश, अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया 

                      Anushka (Instagram)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पावर कपल माने जाते हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का आज जन्मदिन है। इस मौके पर कोहली ने पत्नी अनुष्का को जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर रोमांटिक पोस्ट करके बधाई दी। 1 मई 2023 को अनुष्का 35 साल की हो गईं। कोहली ने उनको बधाई देते हुए उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके आलावा उन्होंने एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है। अपने पति की खास पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने भी कमेंट कर प्रतिक्रिया दी है।

Ad

अनुष्का शर्मा को आईपीएल 2023 में विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हौसला बढ़ाते हुए देखा जाता है। वह आरसीबी के मैचों में जरूर स्टेडियम पहुंचती हैं। जब भी कोहली मैदान पर होते हैं तो अनुष्का की झलक जरूर देखने को मिलती है। उनका रिएक्शन देखने लायक होता है।

सोमवार को विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर उन्हें जन्मदिन विश किया और कुछ तस्वीरें शेयर की। इनमें से ज्यादातर तस्वीरों में अनुष्का अकेले ही हैं, वहीं एक तस्वीर में कोहली भी साथ में हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "अच्छे बुरे और तुम्हारी बचकानी हरकतों से भी प्यार करता हूं। अनुष्का शर्मा आप मेरी सबुकछ हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

Ad

अनुष्का शर्मा ने पति को धन्यवाद कहते हुए कमेंट में हार्ट, इनफिनिटी और फैमिली का इमोजी पोस्ट किया। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। दोनों को जिम में वर्कआउट के दौरान एक पंजाबी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। फैंस को यह वीडियो का काफी पसंद आया था।

विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैच में 47.57 के औसत और 142.31 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं। वह अब तक 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं। आईपीएल के बाद वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड जाएंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications