Photo Gallery: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अब तक का सफर

50915843

जहां भारतीय टीम इस श्रीलंका टीम के खिलाफ वनडे मैच खेलने में व्यस्त है तो वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। लम्बे समय से विराट कोहली टीम इंडिया के मुख्य स्तंभ साबित हुए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं और ये उनके के लिए कड़ी परीक्षा साबित होगी।

Ad

मैदान के बाहर अफवाहें हैं कि जल्द ही विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रैंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरें हैं कि 15 दिसंबर को इटली के मिलान में दोनों की शादी होगी।

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा परिणय सूत्र में बंधे

लम्बे समय से दोनों स्टार्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और ऐसे में हम यहां उनके अबतक के सफर की तस्वीरें देखेंगे।

#1 न्यूजीलैंड दौरे पर दोनों पहली बार एक साथ दिखें

साल 2014 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गयी थी। वहीं अनुष्का शर्मा टीम के खिलाड़ी विराट कोहली से मिलने पहुंची। फरवरी के महीने में दोनों के बीच की तस्वीरें तब वायरल हुई थी।#2 ISL मैच में साथ-साथ दिखें

11-50-01-sandy35311-1477906641-800

अक्टूबर 2014 के महीने में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ इंडियन सुपर लीग के एक मैच में दिखाई दिये थे। विराट कोहली ISL टीम FC गोवा के सह-मालिक हैं और उसके मैच के दौरान दोनों स्टार्स साथ मे बैठे मैच का लुत्फ़ उठाते दिखाई दिए।#3 प्यार का इजहार करना

11-57-31-virat_anushka_kiss

साल 2015 में हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ हुए वनडे मैच में अनुष्का शर्मा मैच देखने पहुंची थी। उस मैच में कोहली ने अर्धशतक जड़ने के बाद स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा की ओर फ्लाइंग किस दी। इसके साथ ही दोनों ने सभी के सामने अपने प्यार का इज़हार कर डाला।#4 कई इवेंट्स पर एक साथ नज़र आएं

ceremony-cricketer-yuivraj-wedding-sharma-actress-anushka_eb5df084-b94a-11e6-85ae-b37d8b2b78fb

1571343-virat-1511936070-474-640x480

sachin-kohli-m

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ब्लॉग ब्यूटी अवार्ड्स पर एक साथ नज़र आएं थे। इसके अलावा वो दूसरे कई इवेंट्स पर एक साथ दिखाई दिए थे।#5 अलग होने की खबरें

fb5871915d20ec700825d86c9fd72f1a--virat-kohli-body-care

फरवरी 2016 में अफवाहें थी कि दोनों ने अपने रिश्ते में थोड़ा ब्रेक लिया था। लेकिन ये ब्रेक ज्यादा लम्बा नहीं रहा और जल्द ही दोनों साथ मे दिखाई दिए।#6 वापस एक हुए

kohli-anushkaa

ब्रेक के बाद दोनों जब एक साथ आएं तो अक्सर साथ मे दिखाई देने लगे, चाहें वो युवराज सिंह की शादी की शादी हो, सचिन तेंदुलकर की मूवी का प्रमोशन या फिर ज़ाहिर खान की शादी का रिसेप्शन।

#7 टीवी विज्ञापन में साथ काम करना

Virat-Kohli-Anushka-Sharmas-Manyavar-Advertisement

दोनों स्टार्स कई टीवी एड्स में भी एक साथ नज़र आएं। इसमें हेड एंड शोल्डर और मान्यवर जैसे बड़े ब्रैंड शामिल हैं।

दोनों ने एक साथ अपने-अपने काम से छुट्टी ली है और इसलिए उनके शादी की संभावना लगभग सही साबित हो सकती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications