'लोग रिटायर होकर लीजेंड बनते हैं लेकिन विराट कोहली 30 साल की उम्र में बन गए'

India v New Zealand - ICC World Test Championship Final: Day 3
India v New Zealand - ICC World Test Championship Final: Day 3

पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ की है। युवराज सिंह ने कहा कि कोहली ने 30 साल की उम्र में महान खिलाड़ी का दर्जा हासिल किया है। समान्यतः संन्यास के समय खिलाड़ियों को यह उपलब्धि प्राप्त होती है। उन्होंने यह भी कहा कि कोहली को अपना करियर उच्च स्तर पर जाकर खत्म करना चाहिए।

Ad
टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में युवराज ने कहा " टीम में आने पर विराट ने कुछ बेहतरीन प्रोमिस दिखाए। मौका मिलते ही उन्होंने अवसरों को लपक लिया। इस तरह उन्होंने विश्व कप (भारतीय टीम) में जगह बनाई क्योंकि वह उस समय बहुत छोटे थे। यह उनके और रोहित के बीच था। उस समय विराट रन बना रहे थे। यही वजह है कि विराट को जगह मिली है। अब की तुलना में उनमें पूरी तरह से बदलाव आ गया है।"

युवराज सिंह का पूरा बयान

युवी ने कहा "मैंने उन्हें अपने सामने तैयार होकर बढ़ते हुए देखा है। वह शायद सबसे मुश्किल वर्कर हैं। अपनी ट्रेनिंग में वह एकदम पक्के हैं। जब वह रन बना रहे थे तब आपने देखा होगा कि वह कोई ऐसे खिलाड़ी थे जो वर्ल्ड में बेस्ट बनना चाहते थे। उनका ऐसा ही रवैया था और उनके पास वह स्वैग भी है। रिटायर होने पर लोग लीजेंड बन जाते हैं। 30 साल की उम्र में, वह पहले से ही एक कहानी बन गए। उन्हें एक क्रिकेटर के रूप में विकसित होते देखना वाकई बहुत अच्छा था। आशा है कि वह उच्च स्तर पर समाप्त करेंगे क्योंकि उनके पास बहुत समय है।"

विराट कोहली इस समय भारतीय टीम के साथ डरहम (इंग्लैंड) में हैं। वहां इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले एक अभ्यास मैच खेला जाएगा, तो मंगलवार से शुरू होगा। भारतीय टीम के सामने काउंटी सलेक्ट इलेवन की टीम मैदान पर उतरेगी।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications