Virat Kohli Diet: किंग कोहली अपना जलवा केवल क्रिकेट के मैदान में ही नहीं बिखरते, बल्कि उनके लुक ने भी कई लोगों के दिल का अपना निशाना बनाया है। ग्राउंड में छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली अपनी फिटनेस और बॉडी के लिए काफी मशहूर हैं। विराट 35 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी चुस्ती और चमक आज भी उनकी उम्र के हिसाब से ढल नहीं पाई है। इसके पीछे उनकी जबरदस्त डाइट की अहम भूमिका है। हाल ही में क्रिकेट कमेंटेटर जतिन सप्रू ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि विराट कोहली स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स खाने के शौकीन हैं और यही उनकी फिटनेस और एनर्जी का राज है।जानें स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स के फायदे View this post on Instagram Instagram Postस्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स खाने के भरपूर लाभ हैं। ये न केवल पचाने में हल्की होती हैं, बल्कि इनकी न्यूट्रिशन वैल्यू भी बहुत अधिक होती है। स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स में मिनरल और विटामिन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इससे हमारी त्वचा और शरीर के अंदर की लाइनिंग हमेशा तंदुरुस्त रहती है। जिससे हमारा शरीर अपनी असली उम्र से यंग दिखता है।फाइबर का रोलस्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स में फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है जोकि शरीर में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसी फाइबर के होने से शरीर में कोलेस्ट्राल जमा नहीं होता और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का रिस्क भी कम रहता है। फाइबर वाली डाइट खाने से व्यक्ति का वजन भी संतुलन में रहता है और मोटापे जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।आंखों की सेहतस्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स में विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होने से आंखें भी स्वस्थ्य रहती हैं। इन सब्जियों में पाए जाने वाले केरोटीन और माइक्रो मोलीक्यूल शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखते हैं। इनसे हमारा हार्ट भी हेल्दी रहता है और सभी सेल्स तक सही मात्रा मे सर्कुलेशन बनी रहती है। स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे बड़े खतरों से भी छुटकारा मिलता है।तो अब आप जान गए होंगे कि स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स खाने का विराट की तंदुरुस्ती में कितना बड़ा योगदान है। यही कारण है कि विराट अपनी उम्र को मात देते हैं और हमेशा यंग व एनर्जीफुल नजर आते हैं।